Rajasthan: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना को क्यों बताया साढू,देखिए Video
Rajasthan Politics News: राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पिछले लम्बे समय से अपने सियासी बयानों को लेकर सुर्खियों में लगातार बने हुए है। डोटसरा लगातार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार पर तीखे तंज कस रहे है।
अब एक बार फिर गोविंद सिंह डोटासरा ने डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना को साढू बताकर सियासी पारा गर्म कर दिया। इतना ही नहीं डोटासरा ने किरोड़ी मीना को अपना साढू बताने का मकसद भी जगजाहिर कर दिया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना को साढू बताने के बयान से जयपुर से लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों में जबरदस्त चर्चाएं हो रही है।

बीकानेर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटसरा ने कहा कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना को मैने अपना साढू बना लिया है। मैने अपनी पत्नी को किरोडी की पत्नी गोलमी की बहन बना ली है।
@DotasaraGovind का साढू @DrKirodiLaBJP pic.twitter.com/yEpHb2AGvW
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 16, 2024
डोटासरा ने कहा कि आप लोग सोच रहे होंगे कि आखिर मैने किरोड़ी को साढू क्यों बनाया तो मैं अपना मकसद भी बता देता हूं। मेरा और किरोड़ी दोनों का मकसद राजस्थान की "पर्ची सरकार" को बदलना है।
अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भजनलाल सरकार से इस्तीफा दे चुके डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पर चुटकी लेते हुए उन्हें अपना साढू बताया है।
डोटासरा ने कहा कि उनका और किरोड़ीलाल मीणा का एक ही मकसद है। दिल्ली से आई पर्ची से बनी सरकार को बदलना।
दरअसल, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा कल से गोविंद डोटासरा के साढू हो गए हैं।
गोलमा देवी (किरोड़ीलाल मीना की पत्नी) और सुनीता डोटासरा (गोविंद डोटासरा की पत्नी) को बहन बना दिया। उन्होंने कहा कि वो किरोड़ीलाल मीणा के साढू इसलिए बने हैं क्योंकि किरोड़ीलाल मीना भी चाहते हैं कि दिल्ली से आई पर्ची से बनी इस सरकार की पर्ची बदलनी चाहिए ।
वो खुद (डोटासरा) भी यह चाहते हैं कि किसान के काम नहीं करने वाली, प्रदेश में अपराध रोकने में असफल,नौजवानों, किसानों के बेटो को नौकरी नहीं देने वाली 'पर्ची सरकार' की पर्ची बदलनी चाहिए।
दोनों का मकसद एक ही है।इसलिए वे रिश्ते में भी साढू हुए। उन्होंने जैसे ही किरोड़ी लाल मीणा को अपना साढू भाई बताया तो सम्मेलन में बैठे लोगों की हंसी छूट गई।












Click it and Unblock the Notifications