Rajasthan News: हाथ छोड़ कमल थामे मालवीय ने डोटासरा को बोल दिया "पागल"
Rajasthan News: कांग्रेस में आए सियासी उबाल के बाद भाजपा के नेता बयानवीर बने हुए है। हाथ का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने बड़ा बयान दिया है।
बिते दिनों कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से मालवीय को लेकर दिए गए बयानों के बाद अब महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने पलटवार किया है।

बीजेपी में शामिल होकर महेंद्रजीत सिंह मालवीय कांग्रेस पर जमकर हमलावर हो गए हैं। इस दौरान मालवीय गोविंद सिंह डोटासरा पर जमकर बरसे। उन्होंने डोटासरा को पागल तक कह दिया।
उन्होंने कहा कि मेरी भाजपा में जॉइनिंग से कांग्रेस पार्टी कांप गई है। इधर, भाजपा में शामिल होकर मालवीय कांग्रेस पर लगातार बड़े हमले करते जा रहे हैं।
उन्होंने आदिवासी इलाके के कई कांग्रेसी नेताओं को भी बीजेपी में शामिल करवाने की बात कही है। वहीं मालवीय के इस बयान से कांग्रेस की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है।
भाजपा में शामिल होने के बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर जमकर हमले किए थे।
इसको लेकर जब मालवीय से भाजपा के जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल ने सवाल किया तो, मालवीय डोटासरा पर जमकर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि वह तो पागल है।
मालवीय ने कहा कि मेरे बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी कांप गई है। उन्होंने कांग्रेस नेता रघुवीर मीणा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते हैं कि मुझे मालवीय ने हराया है तो, मैं कहता हूं। वह तो बरसों से हार रहे हैं। इसमें मेरा क्या कसूर है?
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मैं पीएम मोदी की लहर के बीच में जीत के आ सकता हूं तो, तुम क्यों नहीं जीत सकते?
भाजपा जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल से बातचीत के दौरान मालवीय जमकर आक्रामक नजर आए। उन्होंने डोटासरा को जमकर का निशाने पर लेते हुए पलट वार किया।
उन्होंने कहा कि डोटासरा कहते हैं 'मैंने कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार किया है। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर मैं कांग्रेस के खिलाफ प्रचार किया है तो, चार सीटे कैसे आ गई? इस दौरान मालवीय ने डोटासरा पर कई तीखे हमले बोले।
महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि कांग्रेस के कई विधायकों ने आरोप लगाया है कि मैंने उन्हें हराने की कोशिश की थी, तो फिर वह कैसे जीत गए?
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि बागीदौरा विधानसभा अब कांग्रेस से मुक्त हो गया है। अब बांसवाड़ा भी कांग्रेस से मुक्त होगा।
पूरा पंचायती राज विभाग और राजनीतिक राजनीतिक लोग मेरे साथ है। वे भी जल्द बीजेपी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़ा समारोह का आयोजन करूंगा, जिसमें मुख्यमंत्री को निमंत्रण दूंगा। इस दौरान कई प्रधान और सरपंच भी बीजेपी में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications