केन्द्र में भी सरकार बनी तो किसानों को सम्पूर्ण कर्ज होगा माफ-चांदना
bharatpur, karj mafi , rajasthan, कर्ज माफी, राजस्थान, भतरपुर
Bharatpur News, भरतपुर। किसानों की कर्ज माफी को बड़ा मुद्दा बनाकर राजस्थान की सत्ता में आई कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha elections 2019) में भी किसानों के दम पर नैया पार लगाने की जुगत में है। यही वजह है कि किसानों से वादे दर वादे किए जा रहे हैं। ऐसा ही वादा राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना ने किया है।

भरतपुर में लगाए गए किसान ऋण माफी योजना शिविर में शिरकत करने पहुंचे राजस्थान के खेल मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री Ashok Chandna ने किसानों से कहा कि अगर अब केन्द्र में भी कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के सम्पूर्ण कर्ज माफ किए जाएंगे। मंत्री चांदना ने किसानों को ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। शिविर में जिला कलेक्टर डॉ आरुषि मलिक सहित कोआपरेटिव बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर मंत्री अशोक चांदना मीडिया से मुताबित हुए तो उनसे सवाल पूछा गया कि उनकी पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में किसानों से वादा किया था कि सत्ता में आते ही दस दिन के अंदर सभी किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ कर देंगे, मगर पूरा कर्ज माफ नहीं हुआ। इस सवाल पर मंत्री चांदना भड़क गए और जवाब दिया कि आप भी विरोधी पार्टी भाजपा की सोच से प्रभावित हो शायद। अब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो प्रदेश के सभी किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा।
बिना लोन लिए ही आ गया नाम
शिविर में कई किसान ऐसे भी थे, जिन्होंने बैंक से कोई लोन नहीं लिया था, फिर भी उनका नाम कर्जदार किसानों की सूची में शामिल था। इस पर उन किसानों ने विरोध भी जताया, जिन्हें जिला कलेक्टर डॉ आरुषि मलिक ने समझाइश व उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया।












Click it and Unblock the Notifications