VIDEO : मंत्री अशोक चांदना बूंदी कलेक्टर से बोले-'यहां नेतागिरी सिर्फ एक ही आदमी की चलेगी, वो मैं हूं...'
बूंदी। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार अभी अभी सियासी संकट से उभरी है। इस बीच गहलोत सरकार के एक मंत्री की 'नेतागिरी' सामने आई है। आरोप है कि खेल-युवा मामलात राज्यमंत्री अशोक चांदना बूंदी कलेक्टर से यहां तक कह डाला है कि 'किसी की नेतागिरी नहीं चलेगी। एक ही आदमी की चलेगी, वो मैं हूं...।
Recommended Video

ऑफलाइन नामांतरण खोलने का मामला
दरअसल, हुआ यह कि चांदना के आदेश के बाद भी ऑफलाइन नामांतरण नहीं खोलने का मुद्दा मंगलवार काे भी छाया रहा। बूंदी जिले के नैनवां के दौरे पर आए चांदना को किसानों ने इस आशय की शिकायत की तो उन्होंने बूंदी कलेक्टर को फोन लगा दिया।

मंत्री ने लगाया कलेक्टर को फोन
जनता के सामने ही मंत्री चांदना ने कलेक्टर को फोन पर कहा कि मेरे आदेश के बाद भी नामांतरण नहीं खोले जा रहे हैं। किसानों के काम नहीं करने वाले पटवारियों की लिस्ट मुझे दीजिए। मैं उन पटवारियों को बाड़मेर भेजूंगा। आपके आदेश के बाद भी नैनवां तहसील में किसानों के नामांतरण नहीं खोले जा रहे हैं तो चांदना ने तत्काल कलेक्टर से बात कर नाराजगी प्रकट की।

किसी और की नेतागिरी नहीं चलेगी
फोन पर ही उन्होंने जिला कलेक्टर से कहा कि नेतागिरी किसी की नहीं चलने दी जाएगी। यहां नेतागिरी एक ही आदमी करेगा। वो मैं हूं और कोई दूसरा नेतागिरी की तो उसे मैं बताऊंगा। मंत्री ने मौके पर एसडीएम से किसानों के काम नहीं करने वाले पटवारियों की लिस्ट देने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications