Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO : गरीब परिवार के छात्र ने कर दिखाया कमाल तो सरपंच ने तोहफे में दी मोटरसाइकिल


Pratapgarh News, प्रतापगढ़। राजस्थान के एक सरपंच ने गरीब परिवार के होनहार छात्र का उत्साह बढ़ाने के लिए उसे तोहफे में मोटरसाइकिल भेंट की है। मामला प्रतापगढ़ जिले के मनोहरगढ़ गांव का है। गणतंत्र दिवस समारोह 2019 में सरपंच की इस पहल को हर किसी ने सराहा है।

Rajasthans Manohar Garh Village Sarpanch Bike gift to 12th Topper Student

दरअसल, राजस्थान पंचायतीराज चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ उपखण्ड की मनोहरगढ़ ग्राम पंचायत के लोगों ने अम्बालाल मीणा को सरपंच चुना था। सरपंच मीणा ने ग्रामीणों से वादा किया था कि वे गांव के विकास के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे।

Rajasthans Manohar Garh Village Sarpanch Bike gift to 12th Topper Student

सरपंच बनने के बाद अम्बालाल मीणा बतौर अतिथि पहली बार मनोहरगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के गणतंत्र दिवस समारोह ( gantantra diwas 2019) में शिरकत की। तब उन्होंने घोषणा कि थी कि वे भी इसी स्कूल में पढ़े हुए हैं। यहां के बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए वे 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र को मोटरसाइकिल और स्टेट टॉप 10 मेरिट में स्थान पाने को कार भेंट करेंगे।

छात्र रघुवीर ने 12वीं की परीक्षा 80.20 प्रतिशत अंक लाकर गांव का नाम रोशन किया तो सरपंच अम्बालाल मीणा ने 26 जनवरी 2019 के समारोह में शनिवार को उसे मोटरसाइकिल भेंट कर अपना वादा निभाया। बता दें कि छात्र रघुवीर मीणा बेहद गरीब परिवार से है। उसने मेहनत व लग्न से अच्छ अंक हासिल किए तो सरपंच ने भी उसका उत्साह बढ़ाने में कमी नहीं छोड़ी।

Rajasthans Manohar Garh Village Sarpanch Bike gift to 12th Topper Student
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+