Lok Sabha Chunav History: जब राजस्थान में सभी 25 सीटें कांग्रेस ने जीती, 40 साल बाद 2024 में क्या स्थिति?
1957-2024 Lok Sabha Election Results for Rajasthan: आम चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे। उस दिन पता लग जाएगा कि राजस्थान की सभी 25 सीटों पर लगातार तीसरी बार भाजपा आएगी या फिर कांग्रेस भी कोई कमाल दिखा पाएगी। साल 2014 व 2019 के चुनाव में सारी सीटें भाजपा ने जीती थी। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी।
राजस्थान में लोकसभा की सभी 25 सीटों पर BJP ने अपने स्वर्णिम काल में लगातार दस साल तक राज किया। साल 2024 में भी ऐसा होगा या नहीं? अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा दौर सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस भी देख चुकी है। 40 साल पहले कांग्रेस ने भी सभी 25 सीट जीतते हुए क्लीन स्वीप किया था।

जब कांग्रेस के लिए चली सहानुभूति लहर
दरअसल, साल 1984 में 31 अक्टूबर 1984 को दिल्ली में तत्कालीन प्रधानमंत्री व कांग्रेस की दिग्गज नेता इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके दो माह बाद 8वीं लोकसभा के लिए चुनाव हुए तो उनमें सहानुभूति की ऐसी आंधी चली कि कांग्रेस ने पूरे देश में 426 सीटें जीत ली और राजस्थान की सभी 25 सीटें भी कांग्रेस के हाथ में आई।
कांग्रेस ने फिर कभी 25 सीटें नहीं जीती
1984 के लोकसभा चुनाव वाला प्रदर्शन कांग्रेस राजस्थान दुबारा कभी नहीं दोहरा पाई। उसके बाद तो कांग्रेस ने 25 में से अधिकमत 20 सीटें साल 2009 के चुनाव में जीती। फिर साल 2014 में भाजपा ने मोदी लहर में पहली बार सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की। इस शानदार प्रदर्शन को भाजपा ने साल 2019 में भी दोहराया।
साल 2024 में खाता खोलना चाह रही कांग्रेस
कभी 25 सीटें जीतने वाली राजस्थान कांग्रेस के लिए 40 साल बाद सियासी समीकरण काफी बदल चुके हैं। दिन-रात का अंतर आ गया है। अब लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा तो फिर सारी 25 सीटें जीतने का दावा कर रही जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तो कह चुके हैं कि इस बार उनकी पार्टी 13 से ज्यादा सीटें जीत रही है।
राजस्थान लोकसभा चुनाव इतिहास, कब-कौन जीता?
वर्ष 2019
भाजपा-24
कांग्रेस-00
अन्य-01 (भाजपा समर्थित रालोपा)
वर्ष 2014
भाजपा-25
कांग्रेस-00
अन्य-00
वर्ष-2009
भाजपा-04
कांग्रेस-20
अन्य-01
वर्ष 2004
भाजपा-21
कांग्रेस-04
अन्य-00
वर्ष 1999
भाजपा-16
कांग्रेस-09
अन्य-00
वर्ष-1998
भाजपा-05
कांग्रेस-18
अन्य-01
वर्ष 1996
भाजपा-12
कांग्रेस-12
अन्य-01
वर्ष- 1991
भाजपा-12
कांग्रेस-13
अन्य-00
वर्ष 1989
भाजपा-13
कांग्रेस-00
जनता दल-11
अन्य-01
वर्ष 1984
भाजपा-00
कांग्रेस-25
अन्य-00
वर्ष-1980
जनता पार्टी-04
कांग्रेस-आई-18
अन्य-03
वर्ष-1977
कांग्रेस-1
जनता पार्टी 24
वर्ष-1971
कांग्रेस-14
जनसंघ-4
अन्य-5
वर्ष 1967
कांग्रेस-10
स्वतंत्र पार्टी-8
जनसंघ-3
अन्य-2
वर्ष 1962
कांग्रेस-14
स्वतंत्र पार्टी-3
बीजेएस-1
आरआरपी-1
अन्य-3
वर्ष 1957
कांग्रेस-19
निर्दलीय 3
वर्ष 1951
कांग्रेस-9
आरआपी-3
बीजेएस-1
केएलपी-1
निर्दलीय-6
स्त्रोत-राज्य निर्वाचन आयोग












Click it and Unblock the Notifications