Rajasthan Lok Sabha Election Dates: राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरण में 19 व 26 अप्रैल को मतदान
Rajasthan Lok Sabha Election Voting Dates: चुनाव आयोग ने 16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीटों पर कुल सात चरण में मतदान होगा। राजस्थान में पहले चरण में 19 अप्रैल व दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 4 जून को देशभर में मतगणना होगी।
लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू होने से पहले भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शेष सीटों के उम्मीदवारों की सूची भी आने ही वाली हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम
मतदान- पहला चरण में 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल
मतगणना - 4 जून
अधिसूचना जारी होगी: पहला चरण-20 मार्च, दूसरा चरण- 28 मार्च
नामांकन का आखिरी दिन: पहला 27 मार्च, दूसरा चरण 4 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच: पहला चरण 28 मार्च, दूसरा चरण 5 अप्रैल
नाम वापसी: पहला चरण 30 मार्च, दूसरा चरण 8 अप्रैल

19 अप्रैल को इन सीटों पर मतदान
पहले चरण में राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें श्रीगंगानगर, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, दौसा, करौली-धौलपुर सीट शामिल है।
26 अप्रैल को इन सीटों पर मतदान
दूसरे चरण में राजस्थान की13 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां सीट शामिल है।
26 को बागीदौरा सीट पर उपचुनाव
बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा सीट पर 26 अप्रैल को उपचुनाव होगा। यह सीट कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत मालवीय के भाजपा ज्वाइन करने से खाली हो गई।
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में मतदाता
पुरुष मतदाता- 2 करोड़ 77 लाख 38 हजार 377
महिला मतदाता- 2 करोड़ 54 लाख 70 हजार 796
फर्स्ट टाइम वोटर- 15 लाख 70 हजार 490
दिव्यांग वोटर- 57 लाख 2 हजार 965
थर्ड जेंडर वोटर- 616
कुल मतदाता- 5 करोड़ 32 लाख 9 हजार 789
राजस्थान में चुनाव लड़ने वाली पार्टियां
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM)
भारत आदिवासी पार्टी (BAP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP)
राजस्थान लोकसभा चुनाव का इतिहास
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 50 है जबकि लोकसभा संसदीय क्षेत्र 25 हैं। सभी 25 सीटों पर पिछले दस साल से भाजपा (समर्थित) सांसद हैं। बीते दो चुनावों में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी।
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों में से श्रीगंगानगर, बीकानेर, भरतपुर, करौली-धौलपुर सीटें एसससी और उदयपुर व बांसवाड़ा सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।
राजस्थान में 2024 भारतीय आम चुनाव में उम्मीदवार (अब तक घोषित)
1. गंगानगर (एससी) बीजे पी- कांग्रेस-
2. बीकानेर (एससी) बीजे पी-अर्जुन राम मेघवाल कांग्रेस-गोविंद राम मेघवाल
3. चूरू बी जे पी-देवेन्द्र झाझड़िया कांग्रेस-राहुल कस्वां
4. झुंझुनूं कांग्रेस-बृजेन्द्र सिंह ओला
5. सीकर बीपेजी-सुमेधानंद सरस्वती
6. जयपुर ग्रामीण
7. जयपुर
8. अलवर बीजेपी- भूपेन्द्र यादव कांग्रेस- ललित यादव
9. भरतपुर (एससी) बीजेपी- रामस्वरूप कोली कांग्रेस-संजना जाटव
10. करौली-धौलपुर (एससी)
11. दौसा (ST)
12. टोंक-सवाई माधोपुर कांग्रेस-हरीश चंद्र मीना
13. अजमेर
14. नागौर बीजेपी-ज्योति मिर्धा
15. पाली बीजेपी-पीपी चौधरी
16. जोधपुर बीजेपी- गजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस-करण सिंह उंचरिया
17. बाड़मेर बीजेपी-कैलाश चौधरी
18. जालौर बीजेपी-लुंबाराम चौधरी कांग्रेस-वैभव गहलोत
19. उदयपुर (एसटी) बीजेपी-मन्नालाल रावत कांग्रेस-ताराचंद मीना
20. बांसवाड़ा (एसटी) बीजेपी-महेंद्रजीत सिंह मालवीय
21. चित्तौड़गढ़ बीजेपी-चन्द्र प्रकाश जोशी कांग्रेस-उदय लाल आंजना
22. राजसमंद
23. भीलवाड़ा
24. कोटा बीजेपी-ओम बिड़ला
25. झालावाड़-बारां बीजेपी-दुष्यन्त सिंह












Click it and Unblock the Notifications