Ladnun: कांग्रेस की डूबती नैया में बंपर वोटों से जीता उनका ये युवा नेता, सचिन पायलट को मानता है अपना नेता
Ladnun Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 110 से अधिक सीटों पर जीतकर बहुमत पाते हुए दिख रही है। राजस्थान में कांग्रेस की डूबती नैया में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट को समर्थन देने वाले कई नेताओं की जीत हुई है। ऐसे ही सचिन पायलट (Sachin Pilot) को अपना नेता बताने वाले कांग्रेस नेता मुकेश भाकर (MUKESH BHAKAR) लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से जीत गए हैं।
कांग्रेस नेता मुकेश भाकर पिछले चुनावों में भी लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इस बार भी बंपर वोटों से जीतकर उन्होंने अपना रिकॉर्ड कायम रखा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक मुकेश भाकर को कुल 97229 वोट मिले हैं। मुकेश भाकर 15954 वोटों से जीते हैं। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार करणी सिंह हार गए हैं, उन्हें कुल 81275 वोट मिले हैं। दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता नियाज मोहम्मद खान को 7225 वोट मिले हैं।
जीत के बाद मुकेश भाकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''लाडनूं विधानसभा की जनता के द्वारा दिए गए निर्णय और जन समर्थन को मैं स्वीकार करता हूं तथा चुनाव में साथ देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और साथियों का मैं धन्यवाद करता हूं। मैं इसी तरह लाडनूं की जनता के हितों की पैरवी, सेवा और विकास कार्यों के लिये हमेशा तैयार रहूंगा।''
मुकेश भाकर सचिन पायलट को अपना नेता मानते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी ''#मेरा_नेता_सचिन_पायलट'' लिखा हुआ है। यहां तक कवर फोटो में भी सचिन पायलट की तस्वीर है।












Click it and Unblock the Notifications