Rajasthan: न्यायपालिका पर टिप्पणी कर बुरे फंसे सीएम अशोक गहलोत, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। दरअसल, अशोक गहलोत को न्यायपालिका पर टिप्पणी करने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

नोटिस में क्या कहा हाईकोर्ट ने
हाईकोर्ट ने सीएम गहलोत से अपने उस बयान का आधार स्पष्ट करने को कहा कि जिसमें उन्होंने कहा था कि अदालतों में भ्रष्टाचार है, वकील फैसले लिखते हैं। भ्रष्ट न्यायिक कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए गहलोत के बयान के मद्देनजर उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई थी।

Ashok Gehlot

याचिका में क्या कहा गया
याचिका में कहा गया कि सीएम न्यायाधीशों और कानूनविदों की प्रतिष्ठा पर हमला हैं। इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ "अदालत की अवमानना" के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। याचिकाकर्ता के वकील शिवचरण गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत से अगले तीन सप्ताह में हाई कोर्ट की ओर से जारी नोटिस का जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को तय की गई है।

न्यायपालिका को लेकर क्या कहा था अशोक गहलोत ने?
अशोक गहलोत ने मीडिया में बयान देते हुए कहा था कि आज जो बताइए इतना करप्शन हो रहा है ज्यूडिशियरी के अंदर, इतना भयंकर करप्शन है, कई वकील तो मैंने सुना है, लिख के ले जाते हैं जजमेंट और जजमेंट वही आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+