Rajasthan Govt: प्रदेश में बनेंगे 11 नए हाईटेक खेल स्टेडियम, सीएम अशोक गहलोत ने किया Tweet
जयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान सरकार राज्य के सर्वांगिण विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। उसका फोकस राज्य के खिलाड़ियों पर भी है और वो उनके सुखद भविष्य के मद्देनजर बहुत सारी योजनाएं लेकर आई है।मालूम हो कि गहलोत सरकार ने प्रदेश के 11 नए खेल स्टेडियम के लिए 16 करोड़ 50 लाख रूपए के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इस बात की जानकारी खुद सीएम अशोक गहलोत ने ट्विटर के जरिए दी है।

उन्होंने Tweet किया है कि 'प्रदेश के 11 नए खेल स्टेडियम के लिए 16 करोड़ 50 लाख रूपए के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार गिर्वा (उदयपुर), केरू (जोधपुर), हिण्डौन (करौली), धोद (सीकर), परबतसर (नागौर), परसरामपुरा (झुंझुनूं), बानसूर (अलवर), रूपवास (भरतपुर), उच्चैन (भरतपुर), तारानगर (चूरू) तथा बगरू (जयपुर) में नए खेल स्टेडियम का निर्माण होगा। प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर 1 करोड़ 50 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। स्टेडियम का निर्माण राजस्थान राज्य सड़क निर्माण एवं विकास निगम (आरएसआरडीसी) एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।'
मालूम हो कि इससे पहले गहलोत सरकार ने प्रतिभावान छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति स्कीम योजना शुरू की है जिसके तहत 200 छात्रों को 50 सिलेक्टेड संस्थानों में हाई स्टडीज के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। जबकि इससे पहले गहलोत सरकार ने राज्य में विद्या संबल योजना लागू की थी, जिससे राजस्थान के प्राइवेट शिक्षक भी सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में बतौर गेस्ट फेकल्टी पढ़ा पा रहे हैं और उन्हें इसके लिए वेतन भी मिल रहा है, सरकार का कहना है कि युवा अगर प्रगति करेंगे तो देश प्रगति करेगा इसलिए वो पूरी तरह से उनकी बेहतरी के लिए काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications