Free Mobile Yojana 2023: राजस्‍थान सरकार महिलाओं को मोबाइल के बदले देगी रुपए, CM ने खंडेला जनसभा में की घोषणा

गांव होद, खंडेला, सीकर, राजस्‍थान, अशोक गहलोत, फ्री मोबाइल, महिलाओं को मोबाइल, Village Hod, Khandela, Sikar, Rajasthan, Ashok Gehlot, free mobile, mobile for women, rajasthan smartphone yojana list, rajasthan smartphone

free mobile Yojana 2023 rajasthan

Rajasthan Smartphone Yojana 2023: राजस्‍थान सरकार की ओर से मुख्‍यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत मिलने वाले स्‍मार्टफोन के बदले अब रुपए मिलेंगे। चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया उन रुपयों से अपनी पसंद का मोबाइल खरीद सकेंगी। राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ ऐसा ही संकेत दिया है।

सीकर जिले के खंडेला इलाके के गांव होद में एक जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को फ्री मोबाइल नहीं मिले या टेंडर नहीं हुए तो महिलाओं के खाते में रुपए जमा करवाए जाएंगे। इससे वे अपनी पसंद का मोबाइल ले सकेंगी। रुपए उन्‍हीं महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे, जो मोबाइल खरीदेंगी।

गांव होद में जनसभा को सम्‍बोधित करने के अलावा सीएम अशोक गहलोत ने दिव्‍यांगों को स्‍कूटी भी बांटी और इस दौरान लाभार्थियों से बातचीत कर उनके हाल भी जाने। इस बीच सीएम अशोक गहलोत ने फ्री बिजली, चिरंजीवी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा, ओपीएस, सड़क विकास, महंगाई राहत व आरटीएच जैसी उपलब्यियां गिनाते हुए राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को वोट देने की अपील भी की।

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने साल 2014 से पहले भारतीय सैनिकों द्वारा दुश्‍मनों के सामने घुटने टेकने का बयान दिया, जो कि वर्ष 1965 व 1971 की जंग और 1999 की जंग में शहीद हुए सैनिकों की शहादत का अपमान है।

इधर, भाजपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत रक्षाबंधन 2023 पर प्रदेश में 1.31 कराड़ स्‍मार्ट फोन बांटने की तैयारी कर रहे हैं। राजस्‍थान फ्री मोबाइल योजना को लेकर गफलत बनी हुई है। एक स्‍मार्ट फोन की कीमत करीब 15 हजार रुपए मान ली जाए तो 19 हजार 950 करोड़ का बजट चाहिए, लेकिन मौजूदा वित्‍तीय वर्ष के बजट में ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं रखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+