बाबू दारू पी तो बीवी ले जायेगी सैलरी

जयपुर। शराब पीकर अपनी जिम्‍मेदारियों का निर्वहन न करने वालों के खिलाफ राजस्‍थान की सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। बीबीसी में (नारायण बारेठ) की छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर कोई शख्‍स शराब पीकर पत्‍नी, बच्‍चों को कष्‍ट देता है तो उसकी आधी सैलरी उसकी पत्‍नी के खाते में जमा कर दी जाएगी। राजस्‍थान की अशोक गहलोत ने इस मामले में गठित समिति की रिपोर्ट आने के बाद राज्‍य कर्मचारियों के लिए यह निर्णय सुनाया है।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि राज्‍य में पूरी तरह से शराब को बंद करने के लिए पूर्व विधायक गुरूशरण छाबड़ा ने आमरण अनशन शुरू किया था लेकिन राज्‍य को प्रतिवर्ष मिलने वाले राजस्‍व को देखते हुए गहलोत सरकार के लिए शराब को प्रतिबंधित करना संभव नहीं था। राज्‍य सरकार को वर्ष 2011-12 में इस विभाग से 3,286.99 करोड़ का राजस्‍व प्राप्‍त हुआ था। राज्‍य में इस समय पंद्रह बॉटलिंग सयंत्र और लगभग एक हजार दुकानें हैं।

Wine

इसलिए सरकार ने सिविल सेवा आचरण में बदलाव करते हुए कहा है कि अगर किसी कर्मचारी को शराब पीने की आदत है और वह अपने परिवार का ठीक से पालन पोषण नहीं करता है तो उसकी आधी सैलरी परिजनों के खाते में जमा कर दी जाएगी। परिजनों में पत्‍नी, अवयस्‍क, विकलांग पुत्र-पुत्री और बुजुर्ग मां बाप को शामिल किया गया है।

सरकार को उम्‍मीद है कि उनके इस कदम से शराब पीने वालों की संख्‍या में कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+