अनलॉक-1: राजस्थान में खुलेंगी दुकानें और दफ्तर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए सरकार ने पांचवें चरण के लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस चरण में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी इलाकों में सामान्य गतिविधियों की छूट रहेगी, जिस वजह से इसे अनलॉक-1 भी कहा जा रहा है। केंद्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी लॉकडाउन के पांचवें चरण की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें ज्यादातर निर्देश केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की ही तरह हैं।

ashok

राजस्थान में रविवार को गहलोत सरकार ने 1 से 30 जून तक लॉकडाउन के पांचवें चरण का ऐलान किया है। साथ ही इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके तहत अब दुकानें, ब्यूटी पार्लर और सामुदायिक पार्क खुलेंगे। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों में 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि दुकानों और दफ्तरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन होना जरूरी है। वहीं सरकार ने मास्क पहनना पहले से अनिवार्य कर रखा है।

राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण के खतरे को कम से कम करने के लिए 31 मई के बाद भी प्रदेशभर में रात को कर्फ्यू जारी रहेगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फिर से कंटेनमेंट जोन निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन क्षेत्रों में आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट मिलेगी। इसके पहले गहलोत सरकार ने कोरोना महामारी के कारण किसानों, उद्योगों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 2 अप्रैल को विद्युत बिलों के भुगतान में राहत देने की घोषणा की थी। अब इन राहतों की अवधि 30 जून, 2020 तक बढ़ाने का निर्णय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+