20 दिन पहले ही इस्तीफा दे चुके थे किरोड़ी लाल मीणा, राजस्थान BJP से 36 का आंकड़ा पर क्या बोले?
KirodiLal Meena Reason: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में कृषि और ग्रामीण मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा 20 दिन पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। इस्तीफा पर सावर्जनिक रूप से ऐलान 4 जुलाई 2024 को किया है।
यूं तो किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे की वजह लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्वी राजस्थान में दौसा समेत कई सीटें हारना माना जा रहा है, मगर सियासी गलियारों में यह भी चर्चा चली रही है कि पिछले कुछ समय से किरोड़ीलाल मीणा की भाजपा के साथ नाराजगी चल रही है।

सवाल-1 इस्तीफा देने की क्या वजह रही?
किरोड़ी लाल मीणा-'जहां मैं वर्षों से काम कर रहा हूं। 10-12 जिले तो ऐसे हैं, जो आप लोग जानते हैं। तप किया। तपस्या की। आंधी-बारिश और तूफान हो। आमागढ़ हो। लाठी हो। जेल हो। इसके बावजूद मैं मेरे प्रभाव वाले क्षेत्र में पार्टी को जीत नहीं दिला सका। चुनाव के दौरान इस्तीफे की घोषणा कर दी थी, जिसे अब पूरा किया है।'
सवाल-2 किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा कब दिया?
किरोड़ीलाल मीणा-'राजस्थान मुख्यमंत्री की जानकारी में 20 दिन पहले ही इस्तीफे दे दिया था। घोषणा आज कर रहा हूं।'
सवाल-3 इस्तीफा नामंजूर हुआ तो क्या करेंगे?
किरोड़ीलाल मीणा-भाजपा आलाकमान ने मुझे कल दिल्ली बुलाया है। मैं उनको समझाऊंगा। उनको अपनी चुनाव घोषणा के बारे में बताऊंगा। मेरी पार्टी नहीं जीती तो मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं इस्तीफा दे दूं। मुख्यमंत्री ने मेरा इस्तीफा पूरी तरह से नामंजूर कर दिया था, लेकिन मैंने वादा किया था। जनता में मेरी साख बनी रही इसलिए आखिर में मैंने इस्तीफा दे ही दिया।
सवाल-4 डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने से नाराज थे?
किरोड़ी लाल मीणा- वो नाराजगी होती तो मैं तुरंत शपथ लेने के बाद इस्तीफा दे देता। सीएम, भाजपा व आलाकमान से कोई शिकायत नहीं। किसी पद का कोई लोभ नहीं। मैंने इस्तीफा पद के लिए नहीं बल्कि ईमानदारी से कहूं तो मैं मेरी पार्टी को नहीं जितवा सका। इसलिए इस्तीफा दिया हूं।'












Click it and Unblock the Notifications