राजस्थान : पुलिस और गौ तस्करों के बीच चली जमकर हुई फायरिंग, कांन्स्टेबल को लगी गोली
भरतपुर, 9 अक्टूबर। खबर राजस्थान के भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र से है, जहां देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच जमकर फायरिंग की गई। पूरे मामले का खुलासा करते हुए सेवर थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने बताया कि देर रात को पुलिस गश्त कर रही थी।

तभी पुलिस की निगाह पड़ी की कुछ गौ तस्कर एक जीप में सड़क से गौवंश को भरकर तस्करी कर ले जा रहे है। जिस पर पुलिस टीम ने तस्करों की घेराबंदी की तो गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कॉन्स्टेबल को गोली लग गई।
वहीं, पुलिस ने भी जबाब में हवाई फायर किए। पुलिस ने चार गोवंश को मुक्त कराते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया साथ ही गाड़ी को जब्त कर लिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार गौतस्कर की पहचान इरसाद खान निवासी हरियाणा के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications