Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची, 5 नामों का ऐलान

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी ने अपने चौथी सूची में 56 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। कांग्रेस की पांचवी कैंडिडेट्स लिस्ट में फुलेरा, जैसलमेर, पोखरण, असींद और जहाजपुर सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कैंडिडेट्स की पांचवीं सूची में कुल पांच नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक फुलेरा से विद्याधर चौधरी, जैसलमेर से रूपाराम मेघवाल, पोखरण से सालेह मोहम्मद, असींद के लिए हंगामी लाल मेवाडा और जहाजपुर सीटों सीट से धीरज गुर्जर को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

Congress Candidates List

यहां देखें पूरी लिस्ट

इससे पहले कांग्रेस चौथी सूची जारी की थी। जिसमें पार्टी की ओर से 56 नामों का ऐलान किया गया था। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने वल्लभ को उदयपुर से और मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर जिले के सिवाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। कांग्रेस से उम्मीद लगाए गंगानगर से राजकुमार गौड़ को टिकट नहीं मिला। खिलाड़ी लाल बैरवा को सचिन पायलट समर्थक माना जाता है। कांग्रेस कैंडिडेट्स की पांचवीं लिस्ट को मिला लें तो पार्टी की ओर से अब तक 156 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा चुका है। कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट में 56, तीसरी में 95 कैंडिडेट्स के नाम फाइल किए थे। जबकि पहली सूची 33 कैंडिडेट्स के नाम के साथ घोषित की गई थी। कांग्रेस की ओर अब कुल 44 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है।

राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। नामांकन की प्रक्रिया अगले महीने से ही शुरू होगी। 6 नवंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। इसके बाद 9 नवंबर तक नामांकन वापिस लिया जा सकेगा। 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर के वोटों की गिनती की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+