Rajasthan Election: वसुंधरा राजे के सामने कौन? जानिए कैसा रहेगा मुकाबला

राजस्थान की पूर्व सीएम व भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे को भाजपा ने झालरापाटन से टिकट दिया है। वहीं दूसरी ओर इस सीट ने कांग्रेस ने भी अपने कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया। वहीं दूसरी ओर इस सीट से नामांकन के दौरान राजे के शक्ति प्रदर्शन के दौरान दिए गए एक बयान की चर्चा पूरे राजस्थान में हो रही है। इस बीच सवाल इस बात को लेकर उठ रहा है कि राजे को कांग्रेस उम्मीदवार किस तरह का टक्कर दे पाएगा।

झालरापाटन के नेतृत्व की बात करें तो पिछले 34 वर्षों से यहां पर सीएम वसुंधरा राजे का कब्जा रहा है। वे पांच बार यहां से विधायक और चार बार सांसद रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने 10वीं बार यहां से नामांकन किया है। वहीं उनके सामने कांग्रेस ने रामलाल चौहान को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अपनी सांतवी लिस्ट में रामलाल को टिकट देकर बीजेपी का जाट समीकरण को टक्कर देने की कोशिश की है। हालांकि राजे की इस सीट पर जीत की संभावना अधिक है।

Contest with Vasundhara Raje Rajasthan Election

झालरापाटन से नामांकन दाखिल करने के बाद वसुंधरा राजे ने झालवाड़ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि झालावाड़ मेरा परिवार है। अलावा राजे ने दुष्यंत की भी चर्चा की। वसुंधरा ने कहा, 'झालावाड़ मेरा परिवार है। इस परिवार में, हम बहुत सी बातें करते हैं, जिनका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं होता है। दुष्यन्त के भाषण सुनने के बाद और लोगों की प्रतिक्रिया देखकर मुझे खुशी हुई। एक मां के तौर पर मुझे खुशी हुई कि दोनों के बीच ऐसा समन्वय था। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैंने अभी अपना नामांकन दाखिल किया है। सेवानिवृत्ति के बारे में कुछ भी अपने मन में न रखें।"

वहीं राजस्थान की राजनीति की चतुर खिलाड़ी मानी जाने वाली वसुंधरा राजे अभी भी मैदान छोड़ने को तैयार नहीं हैं। राजे ने आलाकमान के नेताओं की तैयारियों को देखते हुए ग्राउंड जीरो पर फोकस किया। लगातार पांचवी बार न केवल झालरापाटन विधान सभा क्षेत्र से अपना टिकट सुनिश्चित किया बल्कि अपने ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को टिकट मिले, इस बात को भी सुनिश्चित करने का पुरजोर प्रयास किया। राजनीति से संघर्ष की अटकलों पर विराम लगाते हुए दो टूक कहा है वे कहीं नहीं जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+