राजस्थान के 'योगी' के लिए शाह ने मांगे वोट, बाबा बालकनाथ ने कहा- 'उन्होंने मेरे लिए कुछ खास नहीं किया...'
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर पहली बार सांसद बने महंत बालकनाथ सुर्खियों में हैं। राजस्थान के अलवर सांसद और तिजारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बाबा मंहत बालकनाथ के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया था। मंहत बालकनाथ का कहना है कि सीएम योगी उनके बड़े भाई की तरह हैं। यूपी सीएम योगी और बाबा बालकनाथ दोनो नेता नाथ संप्रदाय से संबंध रखते हैं, इसलिए बाबा बालकनाथ को राजस्थान का 'योगी' भी कहा जाता है।
सीएम योगी के बाद अब 23 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बाबा बालकनाथ महंत के लिए चुनाव प्रचार किए। जिसके बाद लोगों को लगा कि बाबा बालकनाथ को अन्य उम्मीदवारों से ज्यादा अहमियत मिल रही है। इन सवालों के जवाबों में बालकनाथ ने इस बात से इनकार कर दिया है।

बाबा बालकनाथ ने कहा है कि अमित शाह का उनके लिए प्रचार करना कोई खास बात नहीं है। बाबा बालकनाथ ने कहा, ''उन्होंने मेरे लिए वैसे ही प्रचार किया जैसे उन्होंने पार्टी के अन्य उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है।''
बाबा बालकनाथ के लिए क्या बोल रही है पब्लिक?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जो मतदाता मानते हैं कि वे अशोक गहलोत सरकार से खुश हैं, उनका कहना है कि वे बालकनाथ पर भी नजर रख रहे हैं। 28 वर्षीय गौरी शंकर का कहना है कि, 'हमें चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज मिला है और दाल, चीनी, नमक, तेल मिला है। लेकिन फिर भी मैं बालकनाथ के कामों पर ध्यान दे रहा हूं।'
एक अन्य स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा, ''बालकनाथ एक संन्यासी हैं और इसलिए वह निस्वार्थ भाव से काम करेंगे। और भगवा वस्त्र की कोई जाति नहीं होती, ये हर जाति का होता है।'' उन्होंने कहा कि, बालकनाथ जघन्य अपराधों में दोषियों को तुरंत फांसी देने के लिए एक कानून के पक्ष में हैं, और इसलिए बालकनाथ जैसे कोई नहीं है।
हालांकि सुरेंद्र सिंह भी गहलोत सरकार के समर्थक हैं। सुरेंद्र का कहना है कि उन्होंने दिवंगत गुर्जर आंदोलन के सूत्रधार किरोड़ी सिंह बैंसला के साथ काम किया था, जिनके आंदोलन को 2013-2018 में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के तहत दमन का सामना करना पड़ा था। सुरेंद्र ने कहा, ''तानाशाह" शासन के विपरीत, सीएम गहलोत हर किसी की बात सुनते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications