Rajasthan Election Survey: गहलोत, पायलट या राजे ? जानिए CM के लिए पहली पसंद कौन?
Rajasthan Election Survey: राजस्थान के चुनावों को लेकर सभी दलों ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है। कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि उसकी सत्ता में वापसी होगी तो वहीं भाजपा को यकीन है कि इस बार राज्य में कमल खिलेगा।

अशोक गहलोत , सीएम पायलट और वसुंधरा राजे तीनों सीएम की रेस में शामिल हैं लेकिन जनता इस बारे में क्या सोचती है? इस बारे में जानने के लिए आईएएनएस- पालस्ट्रेट ने राज्य में एक सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाली नतीजे सामने आए हैं।
अशोक गहलोत है सीएम पद की पहली पसंद
इस सर्वे के दौरान 38% लोगों ने सीएम अशोक गहलोत को पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया है जबकि 25% लोग ऐसे थे जो कि सचिन पायलट को सीएम बनते देखना चाहते हैं तो वहीं 26% लोगों ने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। कुल मिलाकर अभी तक अशोक गहलोत ही सीएम पद के लिए पहली पसंद बने हुए हैं।
बीजेपी में भी वही CM चेहरे को लेकर लड़ाई
हालांकि बीजेपी ने अभी तक क्लीयर नहीं किया है कि उसकी पार्टी से सीएम पद का दावेदार कौन है? पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैली में यही कहा कि बीजेपी कमल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। जबकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वसुंधरा के अलावा गजेंद्र सिंह,राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, अर्जुन राम मेघवाल सीएम पद की रेस में शामिल हैं।
अशोक गहलोत
अशोक गहलोत वर्ष 1980 में पहली बार जोधपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अशोक गहलोत तीसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री बने थे। गहलोत पहली बार 1 दिसंबर 1998 को मुख्यमंत्री बने थे और वो दूसरी बार CM साल 2008 में बने थे।
सचिन पायलट
सास 2018 में जब सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री बने थे। पायलट ने 14वीं लोकसभा में दौसा से चुनाव में जीत दर्ज की थी। वो 2009 में अजमेर से सांसद चुने गए थे।
वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे सिंधिया दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं । वो वाजपेयी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री थीं और भारत की पहली लघु उद्योग और कृषि और ग्रामीण उद्योग मंत्री रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications