Rajasthan Election Result 2023: क्या सच होगी फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, BJP की कौनसी गलती से घटी सीटें?
Phalodi Satta Bajar on Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में आज सुबह आठ बजे से मतगणना चल रही है। इस बार के चुनाव में एक बार फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है।
चुनावों में सबसे सटीक अनुमानों के लिए कुख्यात और विख्यात फलोदी सट्टा बाजार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा होने के साथ ही अबकी बार भाजपा सरकार बना रहा था। 30 नवंबर को एग्जिट पोल में कांग्रेस को भी बढ़त मिलती देख फलोदी बाजार के भाव ऊपर नीचे हुए थे।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत फलोदी सट्टा बाजार के कई दलालों और सटोरियों ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया था। कहा था कि भाजपा को 120 के आस-पास सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 60 से 70 के बीच अटक सकती है। हालांकि एग्जिट पोल के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा की सीटें घटा दी थी।
फलोदी सट्टा बाजार का यह भी अनुमान था कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा बिना सीएम फेस के मैदान में उतरी। इसलिए सीटों का आंकड़ा 120 के आस-पास बताया। अगर भाजपा वसुंधरा राजे सिंधिया को सीएम फेस के रूप में सामने करती तो सीटों की संख्या 150 तक पहुंच सकती थी। फलोदी सट्टा बाजार ने इसे भाजपा की गलती मानी है।
3 दिसंबर को सुबह आठ बजे से हो रही मतगणना में भाजपा को बढ़त मिली है। सुबह दस बजे तक की स्थिति यह है कि भाजपा उम्मीदवार 102 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 82 सीटों पर आगे हैं। वहीं, अन्य उम्मीदवार 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से 199 पर ही चुनाव हो रहे हैं। 25 नवंबर को मतदान हुआ था, जो 75.45 प्रतिशत रहे थे। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का निधन हो गया था। इसलिए बाद में यह सीट उपचुनाव से भरी जाएगी।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की VIP सीटों का परिणाम












Click it and Unblock the Notifications