Rajasthan: भैरोंसिंह शेखावत को तीन बार CM बनाने वाली भाजपा उनके ही क्षेत्र में अब तक नहीं जीत पाई चुनाव

Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की नजदीकियों के बीच सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस व भाजपा सहित हर दल व निर्दलीय अपनी जीत पक्की करने की मशक्कत में जुटे हैं। इनमें कुछ सीटें तो ऐसी है जो दलों के लिए मूंछ का बाल तो कहीं नाक का सवाल बनी हुई है। भाजपा के लिए ऐसी एक सीट दांतारामगढ़ विधानसभा की है।

जहां से पहला चुनाव जीतकर निकले भैरोसिंह शेखावत को तीन बार मुख्यमंत्री बनाने के बाद भी भाजपा यहां अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। इस बार भी यहां नए चेहरे के साथ दाव खेल रही भाजपा के सामने कांग्रेस, माकपा के अलावा जेजेपी भी चुनावी मैदान में जीत का दंभ भर रही है।

rajasthan election bjp struggle win dantaramgarh seat where Bhairon Singh Shekhawat became cm

दो बार एक हजार से भी कम मतों से हार

दांतारामगढ़ में भाजपा दो बार जीत की दहलीज से वापस लौट चुकी है। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत महज 575 मतों से ही कांग्रेस उम्मीदवार नारायण सिंह से हारे थे। इसके बाद 2018 के चुनाव में नारायण सिंह के बेटे व कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के मुकाबले वे महज 920 मतों के अंतर से ही जीत के स्वाद से दूर रहे।

भाजपा को तीन बार दिया मुख्यमंत्री

भाजपा के लिए विडंबना है कि पार्टी से राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भैरोसिंह शेखावत इसी दांतारामगढ़ विधानसभा के खाचरियावास गांव के निवासी थे। 1952 का पहला चुनाव भी उन्होंने जनसंघ पार्टी से इसी विधानसभा से जीता था। पर भाजपा की स्थापना के बाद ना तो उन्होंने यहां से कोई चुनाव लड़ा और ना ही दूसरा कोई उम्मीदवार भाजपा को यहां से जीत दिला पाया है।

इस बार भी कड़ी चुनौती

भाजपा के नए चेहरे गजानंद कुमावत के सामने चुनाव जीत के लिए इस बार भी कड़ी चुनौती है। यहां कांग्रेस से मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह ही फिर प्रत्याशी है। वहीं, पूर्व विधायक अमराराम ने माकपा और विधायक वीरेंद्र सिंह की पत्नी रीटा सिंह ने जेजेपी से चुनावी ताल ठोक रखी है। लिहाजा पहली जीत की तलाश कर रही भाजपा को इस बार भी ऐडी से चोटी तक का जोर लगाना पड़ रहा है।

कांग्रेस ने आठ बार जीता चुनाव

दांतारामगढ़ में कांग्रेस अब तक सबसे ज्यादा आठ बार विधानसभा चुनाव जीत चुकी है। इसके बाद राम राज्य परिषद तीन और जनता दल, जनसंघ, माकपा व निर्दलीय उम्मीदवार एक- एक बार जीत का स्वाद चख चुके हैं। केवल भाजपा को ही यहां खाता खोलने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+