Rajasthan Election 2023: लालसोट में नाचते गाते पोलिंग बूथ तक पहुंची महिलाएं, मतदाताओं की लगी लंबी कतार

राजस्थान के लालसोट विधानसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान शुरू होने से पहले ही कई बूथ पर मतदाता पहुंचते नजर आए। हालांकि हल्की सर्दी के कारण मतदान की शुरुआत धीमी रही है।

लालोसोट में मतदाता शाम छह बजे तक अपना वोट डाल सकेंगे।चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। जगह-जगह पुलिस तैनात है। वहीं प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरी ताकत के साथ मतदाता की मनुहार में लगे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 में यहां 76.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Rajasthan Election 2023 Lalsot update

लालसोट में इस बार मैदान में तीन प्रत्याशी डटे हैं। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में मतदाताओं और अधिकृत व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। लालसोट विधानसभा में 3 बजे तक 54% मतदान हुआ।मतदान केंद्रों मदद कर रहे स्काउट गाइड चुनाव आयोग की ओर से प्रत्येक मतदान केंद्र पर छाया-पानी और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। बूथ पर बीएलओ तैनात हैं, जो मतदाताओं को उनके वोटिंग केंद्र या फिर कमरा नंबर की जानकारी दे रहे हैं। हर बूथ केंद्र पर दो स्काउट गाइड भी तैनात किए गए हैं। जो बुजुर्ग या फिर बीमार व्यक्ति को केंद्र तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।

Recommended Video

    लालसोट में 3 बजे तक 52.66% मतदान:नाचते गाते पोलिंग बूथ तक पहुंची महिलाएं, मतदाताओं की लगी लंबी कतार

    50 प्रतिशत बूथ सीधे वेबकास्टिंग से जुड़े
    इस बार विधानसभा क्षेत्र के 50 प्रतिशत बूथ वेबकास्टिंग से जोड़े गए हैं यानी वहां का सीधा प्रसारण कलेक्टर, एसपी और कंट्रोल रूम में दिखाई देगा। मतदान को लेकर स्थानीय पुलिस के अलावा बीएसएफ के जवान, क्यूआरटी, स्पेशल आर्म्स फोर्स, आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने मण्डावरी में अपने बूथ पर मतदान किया।

    बता दें कि राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राजस्थान में नौ से 11 बजे के बीच करीब 15% वोटिंग दर्ज की गई। दोपहर 3 बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान हो चुका है। विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच फतेहपुर शेखावटी में बवाल मचा बवाल थमा भी नहीं था कि अब भरतपुर के कामां इलाके में बखेड़ा हो गया। वहां पुलिस पर पथराव कर दिया गया। जयपुर के हवामहल इलाके में वोटर्स ने हंगामा कर दिया। इससे पहले सीकर के फतेहपुर में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई थी। इधर, बेंगू विधायक राजेंद्र बिधूड़ी को जनता ने दौड़ा दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+