Rajasthan: राजस्‍थान का वो गांव, जो नहीं डालता वोट, जानिए 4 साल से यहां क्‍यों हो रहा मतदान का बहिष्‍कार?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत 25 नवंबर 2023 को मतदान होना है। इसके बाद तीन दिसंबर को मतगणना होगी। चुनावों में अधिक से अधिक मतदान के लिए हर साल जोर शोर से तैयारियां की जाती है, लेकिन इसके बावजूद कई शहर, गांव ढाणियों में वोटों की संख्या कम रह जाती है। राजस्थान का एक गांव तो ऐसा है, जहां हर चुनावों का बहिष्कार किया जा रहा है। ग्रामीण पिछले 4 साल से अपनी मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। इस गांव का नाम है लादी का बास, जो सीकर जिले की श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है। लादी का बास के ग्रामीणों ने इस बार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का भी ऐलान कर दिया है।

क्या है ग्रामीणों की मांग?

वनइंडिया से खास बातचीत में ग्रामीण रूड़मल गुर्जर का कहना है कि साल 2019 में पंचायत समितियों का परिसीमन हुआ था, तब ग्राम पंचायत लादीकाबास को पाटन से हटाकर अजीतगढ़ पंचायत समिति में जोड़ दिया गया था। इसका ग्रामीणों ने काफी विरोध भी जताया। ग्रामीणों की मांग है कि लादीकाबास को पाटन पंचायत ​समिति में रहने दिया जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीण हर चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब वह हर चुनाव का बहिष्कार करते रहेंगे।

Rajasthan election 2023 Sikar neem ka thana village ladi ka bas chunav boycott since 4 year

किन किन चुनावों का किया बहिष्कार?

ग्रामीण पिछले चार साल से लादीकाबास को पाटन पंचायत समिति में शामिल करने की मांग उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से पाटन पंचायत समिति की दूर लगभग 17 किमी है, जबकि अजीतगढ़ पंचायत समिति लगभग 55 किमी दूर है। इससे ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अजीतगढ़ पंचायत समिति दूर होने से ना तो समय पर काम होता है ना ही साधन उपलब्ध होता है। ग्रामीण रूड़मल गुर्जर ने बताया कि 2019 में परिसीमन के बाद जब आपत्ति मांगी गई, तो ग्रामीणों ने समय रहते इस पर आपत्ति जताई थी। लेकिन, प्रशासन ने आपत्ति को अनदेखा कर दिया। इसे बाद भी ग्रामीण अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। गांव वालों ने सर्व सहमति किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करने का फैसला लिया। इसके बाद जनवरी 2020 में हुए पंच, सरपंच के चुनाव का बहिष्कार किया। इसके बाद उपचुनाव का भी बहिष्कार किया।

लादी का बास गांव की जनसंख्या

नीमकाथाना निकटवर्ती ग्राम पंचायत लादीकाबास की जनसंख्या 5 हजार के करीब है। गांव में मतदाताओं की संख्या 4194 है। लेकिन, अपनी मांग को लेकर ग्रामीण हर चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। समझाइश के लिए एडीएम व एएसपी समेत कई अधिकारी भी गांव पहुंच चुके हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए 4 बूथ बनाए गए हैं। इस बार ग्रामीणों के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार के ऐलान के बाद प्रत्याशियों के हार जीत का गणित बिगड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+