Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया ये बड़ा अपडेट
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 साल के आखिर में होने वाले है। ऐसे में राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज रविवार 01 अक्टूबर को बड़ा अपडेट दिया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 दिसंबर में या उससे पहले होने की उम्मीद है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajiv Kumar) ने कहा कि, पिछले दो दिनों में हमने सभी राजनीतिक दलों-राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की है। हमने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा कि, हमने इसके अलावा डीएम, एसपीएस, आईजी, डीआइजी, कमिश्नर और राज्य सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। सबने यही कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए, महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जानी चाहिए... ।''
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "चुनाव आयोग शांतिपूर्ण माहौल में निषपक्ष, स्वतंत्र और प्रलोभन मुक्त चुनाव मतदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।''
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ''राजस्थान के मतदाताओं से अनुरोध है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने जरूर आएं। हमारा प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, महिलाओं और नए मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो।"
इससे पहले रविवार को जयपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयोग द्वारा आयोजित एक मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।
सीईसी राजीव कुमार के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए 29 सितंबर को राजस्थान पहुंचा था।
चुनाव आयोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, "सीईसी राजीव कुमार और ईसी अनुप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के नेतृत्व में ईसीआई प्रतिनिधिमंडल आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज राजस्थान के जयपुर पहुंचा है।''












Click it and Unblock the Notifications