Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की नई सौगात क्या, शिक्षक दिवस पर छात्रों को मिलेगा तोहफा ?
Rajasthan Education Minister News: राजस्थान में भजनलाल सरकार के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने आज शिक्षा संकुल में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सभी को शिक्षक दिवस की अग्रिम बधाई दी।
मंत्री मदन दिलावर मंगलवार को शिक्षा संकुल में आयोजित वीसी के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर संबोधित किया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 5 सितम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के लाइव कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़ने के निर्देश दिए साथ ही प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात देते हुए टेबलेट देने का ऐलान भी किया।

मंत्री मदन दिलावर ने इस दौरान 1 से 15 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े की तैयारियों को लेकर समीक्षा भी की इस दौरान अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता को जरूरी बताया तो वहीं स्वच्छता कार्यक्रम को किसी पखवाड़े तक सीमित न रहकर दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील भी की।
मंत्री दिलावर ने हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत प्रदेश के 7 जिलों द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधारोपण करने पर जमकर सराहना की । आपकों बता दे कि सवाई माधोपुर में 146.28 प्रतिशत, जयपुर में 123.89 प्रतिशत, झुंझुनू में 120.29 प्रतिशत, कोटा में 114.63 प्रतिशत, करौली में 105.16 प्रतिशत, डूंगरपुर में 103.66 प्रतिशत और दौसा में 101.21 प्रतिशत पौधारोपण हुआ।
इन जिलों में लगाए गए पौधों की देख भाल के लिए पंचायती राज विभाग का सहयोग लेने तथा प्रखर राजस्थान अभियान 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर के दौरान विद्यार्थियों में पठन कौशल के प्रति रूचि जागृत करने के निर्देश दिए गए है।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पेयजल समस्याओं की शिकायतों पर मंत्री दिलावर ने अधिकारियों को कड़ी पटकार लगाते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था नहीं है वहां पर जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल कनेक्शन करावें। विद्यालयों तथा खेल मैदानों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाए।
शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेंगे टेबलेट
शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को प्रदेश के 55 हजार 800 बच्चों को टेबलेट बांटे जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों सहित विभिन्न अधिकारियों की बैठक ली तथा शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा की।
शिक्षा मंत्री दिलावर ने निर्देश दिए की शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर में मुख्य समारोह आयोजित होगा। शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण की शुरुआत की जायेगी। प्रदेश के सभी जिलों मे एक साथ टैबलेट बांटेंगे।
टैबलेट सभी जिलों मे पहुंचा दिए गए है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उसी दिन इनका वितरण करेंगे। जयपुर मे मुख्य समारोह मे मुख्यमंत्री 11 बच्चो की टेबलेट बांटेंगे। बाकी जिलों मैं सभी बच्चो को एक साथ एबलेट बांटे जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications