Madan Dilwar News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शिक्षकों को बोले दो टूक "अब चलेगा सीधा बुलडोजर"

Education Minister Madan Dilwar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दुष्कर्मी और दुराचारी शिक्षकों खिलाफ पूरी तरह से सख्त हो गए है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज शाहपुरा के जहाजपुर में दो टूक बयान देते हुए कहा कि बलात्कार व यौनशोषण के आरोपी कार्मिकों के चलेगा बुलडोजर

rajasthan-education-minister-madan-dilawar-gave-a-blunt-warning-to-rapists-and-misbehaving-teachers

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शाहपुरा जिले के जहाजपुर में शनिवार को बड़ा बयान दिया है। दिलावर ने कहा है कि बलात्कार व यौन शोषण के आरोपी कार्मिकों को सूचिबद्व कराया जा रहा है।

उनकी सूची को सार्वजनिक कर पोस्टर लगाये जाएंगे। इनमें ज्यादा बड़े अपराधी कार्मिकों की संपति को चिन्हित कर जरूरत पड़ने पर बुलडोजर चलाया जायेगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार को आज जहाजपुर चिकित्सालय में टीबी जांच मशीन का लोकार्पण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज कुछ अलग ही तेवर में दिखे। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार की ओर से आम जनता के हित में कई कदम उठाये जा रहे है।

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश में जहां जहां मुझे गंदगी दिखाई देगी वहां उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसमें कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

75 हजार रुपए महीने सरकार ग्राम पंचायत को स्वच्छता के लिए देती है। ग्राम पंचायतें उस पैसों का दुसरे निर्माण कार्य में उपयोग कर लेती है। लेकिन अब यह नहीं होगा।

सरकार ने ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता का पैसा सफाई पर ही खर्च होगा। उस पैसे का उपयोग नाली निर्माण में भी नहीं कर सकते। इसका दुरूपयोग करने व शिकायत आने पर कार्रवाई की जायेगी, फिर चाहे सरपंच व पालिका चेयरमेन के खिलाफ ही क्यों न हो।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक चाहिए, जितने स्कूल द्वारा नम्बर दिए जाते है उसके आधे लिखित परीक्षा में नम्बर आने चाहिए अन्यथा उस टीचर ओर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं बच्चों से पैसा लेकर एग्जामिनर को देने का जो पुराना रिवाज चला आ रहा था उसे अब बंद करना होगा। अन्यथा प्रिंसिपल एवं एग्जामिनर के खिलाफ कार्रवाई होगी।

पूर्व के सालों में जिन अध्यापकों की गतिविधियां संदिग्ध रही है उनकी सूची बनवाई जा रही है। उनके पोस्ट बनवाकर गांव-गांव में चश्पा किया जाएगा। उनकी सम्पत्ति पहचान की जाएगी ओर सम्पत्ति में कोई भी खामी पाई गई तो बुलडोजर चलाया जाएगा।

जहाजपुर चिकित्सालय में अब लोगों को एक ओर जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। टीबी से पीड़ित मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नही जाना होगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं विधायक गोपीचंद मीणा ने टीबी जांच मशीन का आज चिकित्सालय में लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पहले इस तरह की जांच मशीन बड़े शहरों के अस्पतालों में हुआ करती थी। लेकिन अब यह मशीन गांव आ गई है। जिससे टीबी जांच दो घंटे में मशीन बता देगी ओर आपको बिमारी है या नही ओर कौनसी दवा लेनी है यह भी जानकारी मिल जाएगी। पूर्व में अधिकांश लोगों को कुपोषण के कारण टीबी रोग हुआ करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+