Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयानों से कांग्रेस खेमें में क्यों मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला
Rajasthan News: भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर से पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को हमें सीख देने की जरूरत नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रियों और विधायकों को दे रखी थी लूट की खुली छूट
उधर भजनलाल सरकार की तारीफ में कसीदें पढ़ते हुए कहा कि पूरे प्रदेश को परिवार मानकर हमारी सरकार सेवा कर रही है।

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा भाजपा सरकार पर दिए बयान को लेकर जोरदार हमला बोला है। दिलावर ने कहा कि नो सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने को चली है। भ्रष्टाचारी हमें सिखा रहे हैं कि कैसे काम करना है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सरकार पूरी तरह प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है। इससे भ्रष्टाचारियों के पेट मे दर्द हो रहा है। भर्ती परीक्षाओं मे पेपर बेच कर युवाओं के सपनो को चकना चूर करने वाले लोग किस मुंह से भाजपा सरकार पर टीका-टिप्पणी कर रहे है?
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति पर विश्वास करके हमें भारी बहुमत के साथ 5 साल का जनादेश दिया है। जनता के विश्वास पर हमारी सरकार पूरी तरह खरी उतरेगी।
दिलावर ने कहा कि हमने सरकार का गठन होते ही पहले अंतरिम बजट से ही जनता के हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं जिनमें, किसानों के लिए गेंहू का एमएसपी बढ़ाना, गरीब परिवार की महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 15 प्रतिशत की वृद्धि ,पेट्रोल डीजल के दामों में कमी जैसे जनकल्याणकारी फैसले शामिल हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध के प्रति हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। हमने खनन माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकलेने वाले दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है।
दिलावर ने कहा कि कांग्रेस को उसके कुकर्मों की सजा जनता ने दी है।पिछली सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों और मंत्रियों को लूट की खुली छूट दे रखी थी। पूरे पांच साल गहलोत जी का ध्यान जनहित की बजाय येन केन प्रकारेण अपनी सरकार बचाने पर ही लगा रहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार कर जनता की गाढ़ी खून पसीने की कमाई को ठिकाने लगाया जिससे बिजली पानी और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं का ढांचा चरमरा गया।
अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार धीरे धीरे सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रही है। जन कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी तरह समर्पित रहेगी।
दिलावर ने कहा कि मैं डोटासरा जी से कहना चाहता हूं कि जनता ने आपको पूरी तरह नकार दिया है और आप खेल से पूरी तरह बाहर हो चुके हो, इसलिए इस तरह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हो।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार आम आदमी की सरकार है। और पूरे प्रदेश को अपना परिवार मान कर सेवा करने वाली सरकार है। काग्रेस की तरह अपने निजी परिजनों को लाभ पहुंचाने वाली नही।
सुपर एक्सक्लूसिव: लोकसभा चुनाव 2024 पर जयपुर के पंडित मनोज पारीक की भविष्यवाणी, जानिए क्या है पूरा मामला
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पूरा मंत्रिमंडल दिन रात एक करके पिछली कांग्रेस सरकार के कारण हुए प्रदेश के नुकसान की पूर्ति करने में लगा है। अब राजस्थान विकास की पटरी पर सरपट दौडेगा।
दिलावर ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा और उनकी कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता सिरे से नकार चुकी है। आगामी 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणामों मे भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। इसलिए डोटासरा जी कुछ भी उटपटांग बोलकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वे चाहे कुछ भी कर लें पर अब प्रदेश मे कांग्रेस की वापसी नही होगी। जनता कांग्रेस को भूल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications