राजस्थान पेयजल संकट: जलदाय मंत्री बोले-मैं फूंक मार दूं, कोई बालाजी बनकर तुरंत ले आऊं पानी'
राजस्थान में सूर्यदेव का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। पूरा सूबा भट्टी की तरह सुलग रहा है। दिन उगने के साथ ही आसमां से अंगारे बरस रहे हैं। 11 शहरों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री पार चल रहा है। ऐसे में बिजली-पानी की व्यवस्था चरमरा गई।
राजस्थान में गहराते पेयजल संकट पर 'जिम्मेदार' भी अजीब बयान दे रहे हैं। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल शर्मा ने पेयजल संकट के समाधान को लेकर हाथ खड़े कर दिए। बोल दिया कि 'मैं फूंक मार दूं। कोई बालाजी बन तुरंत पानी ले आऊं'
राजस्थान में पेयजल संकट को लेकर जयपुर में आयोजित जलदाय विभाग के अभियंताओं की मीटिंग के बाद मंत्री कन्हैयालाल शर्मा ने कहा कि 'मेरे पास जितना पानी उपलब्ध है, उसे ही तो डिस्ट्रीब्यूट करूंगा ना। उस पानी में कहीं ना कहीं कोई बेईमानी हो रही है। इस बेईमानी को रोजा जाएगा।'

जयदाय मंत्री कन्हैया लाल शर्मा ने यह भी कहा कि पाइप लाइनों में कहीं से कोई लीकेज हो रहा है तो उसे भी रोका जाएगा। भाजपा सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में पेयजल संकट का तत्काल समाधान हर हाल में हो। विभाग द्वारा मंजूर किए कार्यों में धीगी प्रगति वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इस समय पेयजल संकट गहराता जा रहा है। प्रदेश में कई जगहों पर टैंकरों के जरिए लोगों की प्यास बुझाई जा रही है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को सीएम ने पेयजल समस्याओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए 24 कॉल सेंटर चलाने के निर्देश दिए हैं। पानी के टैंकरों की जीपीएस से ट्रैकिंग भी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications