Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का क्यों फूटा गुस्सा, पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर लगा दिए यह आरोप
Independence Day: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बारिश बैरन बन कर बरस रही है। जयपुर, जोधपुर, टोंक, बूंदी, दौसा सहित कई जिलों में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से जलभराव के हालात पैदा हो गए है।
राजस्थान में फेल हुए ड्रेनेज सिस्टम पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पिछली सरकार ने ड्रेनेज सिस्टम पर कोई काम नहीं किया जिससे आज बाढ़ जैसे हालात शहरों में पैदा हो रहे है। लेकिन अब हमारी सरकार आ गई है अगले मानसून से पहले हम सब कुछ ठीक कर देंगे।
राजस्थान में भारी बरसात से ड्रेनेज सिस्टम फेल होने की बात पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पांच सालों ना तो ड्रेनेज बनाया ना सड़के बनाई ना ही किसी प्रकार का रोजगार दिया।

राजस्थान की जनता आज जो जिस तरह से कष्ट उठा रही है बहुत दुख की बात लेकिन अब हमारी सरकार आ चुकी है पूर्ण रूप से प्रयास किया जाएगा कि अगले मानसून से पहले हम लोग ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह से सुधार देंगे।
इधर दिया कुमारी ने कहा मैं उस समय जोधपुर तो में थी वहां भी मैंने यही देखा और दुख की बात है वह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का क्षेत्र था वहां 5 सालों ड्रेनेज व्यवस्था नहीं की, ना जयपुर में किसी शहर में कोई ड्रेनेज की व्यवस्था कांग्रेस कर पाई है।
दिया कुमार का गुस्सा pic.twitter.com/jQXkDXM6RS
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 15, 2024
दीया कुमारी ने कहा कि स्ट्रांग वाटर ड्रेनेज बिल्कुल हमारे राजस्थान में नहीं है उन्होंने तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तब ड्रेनेज सिस्टम की अच्छी व्यवस्था थी। ऐसी हालत कभी नहीं हुए।
इस बार हमने देखा बारिश ज्यादा हुई है। पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने राजस्थान में ड्रेनेज सिस्टम पर काम किया ही नहीं इसी का परिणाम हम लोग अब देख रहे हैं ।
दौसा मे राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले 5 साल के कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया इस का परिणाम है कि आज राजस्थान भर में ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गए । यहां तक की जोधपुर जो पूर्व मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है वहां भी ड्रेनेज की कोई व्यवस्थाएं नहीं है। अब हमारी सरकार आई है तो सब काम सही होंगे ।
दरअसल डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दौसा जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दौसा के पंडित नवल किशोर पीजी कॉलेज में आयोजित समारोह में शिरकत की।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक देश भक्ति ओत-प्रोत कार्यक्रमों प्रस्तुती दी ।इस दौरान जिले की 52 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने इस दौरान कहा कि हमारा राजस्थान विकसित राजस्थान बनने की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान और प्रधानमंत्री हमारे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश को आज पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना का कार्य हुआ है।
पीएम मोदी ने अब जो लक्ष्य रखा है कि हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। अब यह एक बड़ा सरहनीय कार्य है इसी तरह राजस्थान में भी हम लोग ने हर क्षेत्र में विकास के कार्य किए हैं ।












Click it and Unblock the Notifications