Rajasthan News: लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले इन 400 नेताओं की छुट्टी करेगी कांग्रेस, डोटासरा ने बनाई सूची

Rajasthan Congress News: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को आएगा। तब पता चलेगा कि राजस्‍थान में 10 साल बाद कांग्रेस का खाता खुला है या नहीं। इससे पहले राजस्‍थान कांग्रेस अपने नेताओं के खिलाफ तगड़ा एक्‍शन लेने की तैयारी में है।

खबर है कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के साथ ही राजस्‍थान कांग्रेस बड़े बदलाव की ओर है। करीब 400 नेताओं से पद छीने जाएंगे। नए चेहरों को मिलेगा। जिन 400 नेताओं की छुट्टी होगी, उन पर चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने व पार्टी प्रत्‍याशी का साथ नहीं देने जैसे आरोप हैं।

Rajasthan Congress

राजस्‍थान कांग्रेस में हटाए जाने वाले 400 नेताओं में प्रदेश उपाध्‍यक्ष, महासचिव, जिला, मंडल और ब्‍लॉक पदाधिकारी शामिल है। इन सभी से हाल ही पीसीसी ने स्‍पष्‍टीकरण मांगा है।

इन कांग्रेस नेताओं को PCC की ओर से भेजे गए नोटिस में पूछा गया है कि 'बताओ, चुनाव के दौरान कहां काम कर रहे थे? अपने प्रभार क्षेत्र में कितनी बार गए? कितनी बैठक ली? किन-किन कायर्क्रमों में हिस्‍सा लिया? प्रदेश मुख्‍यालय की किस मीटिंग, किस कार्यक्रम में शामिल हुए?

दरअसल, पीसीसी ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए प्रदेश उपाध्‍यक्ष और महासचिवों को लोकसभा क्षेत्र या जिलों की जिम्‍मेमदारी दी थी। प्रदेश सचिवों को उनके प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों को चुनावी कामकाज की जिम्‍मेदारी दी थी, लेकिन 400 से ज्‍यादा वहां पहुंचे ही नहीं। इनमें से 50 से ज्‍यादा पदाधिकारी तो जिला स्‍तर के हैं।

दैनिक भास्‍कर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार जिन कांग्रेस सचिवों में चुनाव के दौरान पार्टी के लिए काम नहीं किया, उनमें करौली-धौलपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और पाली लोकसभा क्षेत्रों से हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेता बड़ी संख्‍या में पार्टी छोड़कर भाजपा में भी गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+