Rajasthan: कांग्रेस MLA राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने किसान की पगड़ी को मारी लात, VIDEO वायरल होने के बाद दिया ऑफर
Rajasthan elections 2023: राजस्थान चुनाव में किसान की पगड़ी को लात मारने वाले वायरल वीडियो में दिख रहे राजेंद्र सिंह बिधूड़ी चित्तौड़गढ़ के बेगू से कांग्रेस विधायक हैं।
Rajender Singh Bidhuri MLA-Begun Chittorgarh: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली और भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने से पहले एक विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में बेगूं सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का है। वीडियो में विधायक राजेंद्र सिंह एक किसान की पगड़ी को लात मारते नजर आ रहे हैं।

वीडियो दो साल पुराना है, मगर अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान वायरल हो रहा है। वीडियो पर राजेंद्र सिंह बिधूड़ी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। जबकि किसान का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद उसे मुंह बंद रखने के लिए रुपए ऑफर किए गए हैं।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि गुर्जर समाज का बुजुर्ग किसान बेगूं विधानसभा क्षेत्र के मेनाल स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचा। यहां पर विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ठहरे हुए थे। किसान ने विधायक को प्रणाम किया और अपने बेटे मुकेश गुर्जर को नौकरी लगवाने के लिए विधायक के सामने बैठ गया और उनके पैरों में सामने पगड़ी रख थी, जिसे विधायक बिधूड़ी ने लात मारकर दूर फेंक दिया।
पगड़ी को लात मारने के बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ वहां से चले गए। पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में हो गया था। राजस्थान में पगड़ी का काफी महत्व है। पगड़ी मान-सम्मान का प्रतीक है। किसान के बेटे मुकेश गुर्जर का कहना है कि विधायक बिधूड़ी ने उनके पिता को बुलाने के लिए आदमी भेजे थे, मगर उसने पिता को जाने नहीं दिया। पैसों का भी ऑफर मिला।
विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी कहते हैं कि साल 2021 का यह वीडियो अब वायरल करवाया जा रहा है, जो फेक है। एडिट किया हुआ है। मैंने किसी के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार कभी नहीं किया। यह व्यक्ति मेरे से मिलने आया था और अचानक अपनी पगड़ी जमीन पर रख दी थी। मैंने इससे कहा था कि पहले पगड़ी उठाओ। बांधकर सिर पर रखो और फिर मुझसे बात करना। फेक वीडियो से कांग्रेस की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications