राजस्थान यौन संबंध बनाने से इंकार करने पर कॉलेज के क्‍लासमेट्स ने लड़की को दिया जहर

जयपुर, 08 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में एक दिन दहला देने वाला सामने आया है। भरतपुर में 19 साल की एक लड़की को कॉलेज के लड़कों के एक समूह ने कथित तौर पर जहर दे दिया क्योंकि उसने उनके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

girl

पीड़िता के पिता द्वारा हलेना पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार भरतपुर के एक निजी कॉलेज में पढ़ रही उसकी बेटी के पांच सहपाठी उसे अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे थे और जब उसने मना किया तो उन्होंने उसे जहर दे दिया

एसएचओ हलेना विजय सिंह ने कहा कि बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 328 (जहर से चोट पहुंचाना), और 341 (गलत तरीके से रोक लगाने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के विसरा के नमूने जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मंगलवार को हलेना शहर में अपने दादा-दादी के साथ रहने वाली उसकी बेटी ने उसकी मां को फोन कर बताया कि उसके कॉलेज के कुछ छात्र उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उसके पिता ने कहा कि वे उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी करते थे।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे जब वह घर लौट रही थी तो छात्रों ने उसका पीछा किया और जबरदस्ती उसे कुछ लिक्विड जहर पिला दिया । जब वह घर पहुंची तो उसे उल्टियां होने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+