Rajasthan CM Kisan Yojana: राजस्थान को बजट में मिले 90 हजार करोड़, अब बढ़ेगी सीएम किसान की सहायता राशि?
Rajasthan CM Kisan Yojana: आम बजट 2026 में राजस्थान के लिए राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार से विभिन्न करों के जरिए प्रदेश को मिलने वाली राशि बढ़ाकर लगभग 90 हजार करोड़ रुपये कर दी गई है। पिछले साल की तुलना में यह आवंटन ज्यादा है। इसके बाद से माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार अतिरिक्त रकम का इस्तेमाल विकास कार्यों में खर्च कर सकती है।
खास तौर पर किसानों को उम्मीद है कि अब सीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि दोगुनी की जा सकती है।वर्तमान में राजस्थान सरकार इस योजना के तहत किसानों को सालाना 3,000 रुपये की सहायता देती है, जो तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

Rajasthan CM Kisan Yojana: किसानों से कर चुके हैं सीएम वादा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर इस राशि को बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रति वर्ष किया जाएगा। केंद्र से मिलने वाली धनराशि में हुई बढ़ोतरी के बाद इस वादे के पूरा होने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
Rajasthan CM Kisan Yojana: 3,000 की सहायता राशि बढ़ाने की मांग
किसान संगठनों का कहना है कि महंगाई और खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए 3,000 रुपये की सहायता अब नाकाफी साबित हो रही है। खाद, बीज, डीजल और मजदूरी के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर राज्य सरकार सम्मान निधि को 6,000 रुपये करती है तो लाखों छोटे और सीमांत किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी इससे सकारात्मक असर पड़ेगा। फिलहाल प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 6,000 और राज्य सरकार की ओर से टॉप-अप के तौर पर 3,000 की सालाना सहायता मिलती है।
Rajasthan Budget 2026: राजस्थान में विकास कार्यों का बढ़ेगा दायरा
- वित्त विशेषज्ञों के अनुसार केंद्रीय करों में हिस्सेदारी बढ़ने से राजस्थान सरकार के पास विकास कार्यों के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने का दायरा बढ़ेगा।
- राज्य सरकार आगामी बजट में कृषि, सिंचाई, बिजली और ग्रामीण रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और मजबूत कर सकती है।
- माना जा रहा है कि अगले वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही किसान सम्मान राशि बढ़ाने पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
Rajasthan CM Kisan Yojana: 65 लाख किसानों की उम्मीद बढ़ी
राजस्थान के 65 लाख किसान अभी सीएम किसान सम्मान योजना के लाभार्थी बैं। किसानों में इस खबर के बाद उत्साह का माहौल है। कई जिलों के किसान नेता पहले ही सरकार से सहायता राशि बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। अगर योजना की राशि दोगुनी होती है तो यह राजस्थान के इतिहास में किसानों के लिए सबसे बड़ा आर्थिक सहयोग साबित होगा। अब सबकी नजर राज्य सरकार के अगले बजट और कैबिनेट फैसले पर टिकी है, जो तय करेगा कि किसानों से किया गया वादा कब हकीकत में बदलेगा।
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications