Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: फटाफट पूरे कर लें ये काम नहीं तो अटक जाएगी 5वीं किस्त

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसान सम्मान योजना की 5वीं किस्त नए साल के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में पहुंच सकती है। हालांकि, इस बार योजना के लाभार्थियों की संख्या में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 9 लाख किसानों के नाम काटे जा सकते हैं। इसके पीछे ई-केवाईसी का पूरा नहीं होना समेत कई अन्य वजहें हैं। इसलिए सभी लाभार्थी किसान जरूरी डिटेल देख लें।

चौथी किस्त में करीब 74 लाख किसानों को 1000 रुपये की सहायता मिली थी। इस बार यह आंकड़ा घटकर लगभग 65 लाख किसानों तक सीमित रह सकता है। सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। किसानों से ई-केवाईसी करने समेत जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है।

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: इन वजहों से कट सकता है नाम

- दस्तावेजों की जांच और पात्रता मानक पूरा नहीं करने वाले किसानों के नाम सूची से हट सकते हैं।

- योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। अगर किसी किसान की फार्मर आईडी नहीं बनी है, ई-केवाईसी अधूरी है, या वह अपात्र श्रेणी में आता है, तो नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है।

- इसके अलावा, अगर एक ही परिवार में दो वयस्क सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं या किसी नाबालिग के नाम पर राशि जा रही है, तो ऐसे मामलों में भी भुगतान रोका जा सकता है।

CM Kisan Samman Yojana Update: किसान जरूर चेक करें अपना स्टेट्स

- किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी पात्रता और दस्तावेजों की जांच कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर पांचवीं किस्त की राशि अटक सकती है।

- किसान राजस्थान सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://rajsahakar.rajasthan.gov.in/ पर जाकर अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं।

- वेबसाइट पर Citizen Corner में जाकर "सीएम किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति जांचें" विकल्प चुनें। इसके बाद जिला और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सर्च करें।

- यहां ई-केवाईसी, पात्रता और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

इन कारणों से भी अटक सकता है पैसा

⦁ बैंक खाता बंद या निष्क्रिय होना

⦁ जनधन खाते की ई-केवाईसी पूरी न होना

⦁ बैंक या सिस्टम से जुड़ी तकनीकी दिक्कत

⦁ ऐसे मामलों में किसान को तुरंत बैंक या संबंधित पोर्टल से संपर्क करना चाहिए।

⦁ किसानों को समय रहते ई-केवाईसी, बैंक डिटेल्स और फार्मर आईडी अपडेट कर लेनी चाहिए, ताकि पांचवीं किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+