Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: 9 लाख किसानों के नाम कट सकते हैं, ये गलती की तो रुक जाएगी किस्त
Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान के 74 लाख पात्र किसान बेसब्री से सीएम किसान सम्मान योजना की 5वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। राज्य सरकार ने योजना के लाभार्थियों की सूची की समीक्षा शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 9 लाख किसानों के नाम हटाए जाने की आशंका है। सरकार का कहना है कि यह कदम केवल अपात्र और नियमों का पालन न करने वाले लाभार्थियों को सूची से बाहर करने के लिए उठाया जा रहा है।
कृषि विभाग के अनुसार, योजना के तहत लाभ पाने वाले किसानों के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी e-KYC पूरी नहीं की है, उनके नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। इसके अलावा, आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं हो, तो भी नाम काटे जा सकते हैं।

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: इन किसानों के नाम कट सकते हैं
- राजस्थान सरकार ने साफ किया है कि कई मामलों में एक ही परिवार के एक से अधिक लोग योजना का लाभ ले रहे थे, जबकि नियमों के अनुसार केवल पात्र किसान ही इसका हकदार है।
- गलत बैंक डिटेल, भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी और पात्रता मानकों को पूरा न करना भी नाम कटने की प्रमुख वजहें हैं।
- ऐसे मामलों की पहचान के बाद नाम हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
CM Kisan Samman Yojana: किसान तुरंत ई-केवाईसी की पुष्टि करें
अगर आप सीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो तुरंत यह जांच लें कि आपकी e-KYC पूरी है या नहीं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र केंद्र की मदद ली जा सकती है। इसके अलावा, पात्र किसान आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर आपस में लिंक है या नहीं, इसकी पुष्टि भी करें। किसानों को अपने भूमि दस्तावेज़ और व्यक्तिगत जानकारी भी अपडेट रखने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की तकनीकी या दस्तावेज की गलती के कारण किस्त न रुके।
CM Kisan Samman Yojana Update: कब तक करना होगा अपडेट?
कृषि विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगली किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। अगर समय रहते e-KYC और जरूरी दस्तावेज अपडेट नहीं किए गए, तो किस्त रुक सकती है या नाम पूरी तरह योजना से बाहर हो सकता है। सरकार ने किसानों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और समय रहते जरूरी प्रक्रिया पूरी करें। नियम पालन करने वाले किसानों को योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications