Rajasthan CM Kisan Samman: 5वीं किस्त पर अपडेट जान किसानों के चेहरे पर आएगी रौनक, इस दिन आएगी किस्त
Rajasthan CM Kisan Samman: राजस्थान के 74 लाख किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 21वीं किस्त ट्रांसफर हो चुकी है। उसके बाद से किसान सीएम किसान सम्मान की 5वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि 5वीं किस्त 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार इस राष्ट्रीय त्योहार को किसानों के लिए खास बनाने की तैयारी में है। पहले किस्त दिसंबर में ही जारी होने वाली थी, लेकिन सख्त स्क्रूटनी प्रोसेस की वजह से देरी हुई है। सरकार अपात्र किसानों को लिस्ट में से हटाने के लिए सख्ती से जांच कर रही है।

Rajasthan CM Kisan Samman: फरवरी में किसानों को मिलेंगे 3,000
- पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजे जाते हैं।
- राजस्थान सरकार इसके ऊपर टॉप-अप के तौर पर 1,000 की तीन किस्त किसानों के खाते में डालती है। पीएम किसान के लाभार्थी सीएम किसान सम्मान योजना के लिए भी पात्र होते हैं।
- 5वीं किस्त 26 जनवरी को जारी की जा सकती है, तो यह किसानों के लिए नए साल की शुरुआत में बड़ी राहत साबित हो सकती है। पीएम किसान के तहत 2,000 की राशि फरवरी में आने की संभावना है। इस तरह से किसानों को जनवरी-फरवरी में कुल 3,000 की राहत राशि मिलेगी।
Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: गणतंत्र दिवस पर मिलेगा तोहफा
पिछली किस्तों का पैटर्न देखें तो सरकार अक्सर किसी बड़े राष्ट्रीय आयोजन या खास मौके पर किस्त जारी करती रही है। इससे पहले भी स्वतंत्रता दिवस, किसान दिवस या प्रधानमंत्री के विशेष कार्यक्रमों के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता रहा है। जब दिसंबर में किस्त ट्रांसफर नहीं हो पाई, तो ऐसी चर्चा थी कि मकर संक्रांति के मौके पर किसानों के खाते में रकम ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, अब सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि गणतंत्र दिवस पर यह रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
CM Kisan Samman Yojana Update: ई-केवाईसी समेत ये औपचारिकताएं पूरी करें
⦁ किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। जिन किसानों की e-KYC अधूरी है, उनका नाम लाभार्थी सूची से हट सकता है या उनकी किस्त अटक सकती है।
⦁ इसके अलावा, बैंक खाते का आधार से लिंक होना और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन (Land Verification) भी अनिवार्य है। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि आयकर देने वाले किसान इस योजना के पात्र नहीं हैं।
⦁ किसान अपनी किस्त का स्टेटस पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Beneficiary Status' सेक्शन में आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।
⦁ अगर किसी कारण से पिछली किस्त अटक गई थी और अब दस्तावेज पूरे कर दिए गए हैं, तो इस बार बकाया राशि के साथ किस्त मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications