Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan CM Kisan Nidhi: जारी हुई 5वीं किस्त लेकिन 9 लाख किसानों के खाते रहे खाली! लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

Rajasthan CM Kisan Nidhi: राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त जारी हो गई है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं, लेकिन करीब 9 लाख किसानों के खातों में पैसा नहीं पहुंची है। जिन किसानों के खाते में राशि नहीं पहुंची है, वह निराश हैं। उनके मन में यह सवाल है कि आखिर क्या वजह हो सकती है और आगे क्या कर सकते हैं?

राज्य सरकार की इस योजना के तहत राजस्थान के किसानों को हर साल कुल 9000 रुपये की सम्मान निधि मिलती है। इसमें केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना से 6000 रुपये और राज्य सरकार की योजना से 3000 रुपये दिए जाते हैं। पीएम किसान योजना के लिए जो किसान रजिस्टर्ड हैं, वही इस योजना के लिए भी पात्र हैं।

Rajasthan CM Kisan Nidhi

Rajasthan CM Kisan Nidhi: सिरोही में जारी की गई 5वीं किस्त

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पांचवीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रदेशभर के 65,30,752 किसानों के खातों में कुल 663 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। हर पात्र किसान को इस बार 1000 रुपये मिले हैं। रबी की फसल के लिए खाद और दूसरे कामों के लिए यह बड़ी सहायता राशि है। हालांकि, इस बार करीब 9 लाख किसानों के नाम सूची से हट गए। इसके पीछे कई तकनीकी और दस्तावेजी कारण बताए जा रहे हैं।

Rajasthan CM Kisan Nidhi Yojana: नाम काटे जाने के हैं कई कारण

- जिन किसानों ने फार्मर आईडी नहीं बनवाई, उनकी किस्त रोक दी गई। इसके अलावा पीएम किसान योजना की e-KYC पूरी नहीं होने की वजह से भी किसानों का नाम कट सकता है।

- एक ही परिवार के दो लोगों का लाभ लेना, पति-पत्नी दोनों के नाम रजिस्ट्रेशन होना या नाबालिग सदस्य का नाम दर्ज होना भी प्रमुख कारण रहे।

Rajasthan CM Kisan Update: सरकारी वेबसाइट पर जाकर करें चेक

अगर आपके खाते में अब तक राशि नहीं आई है, तो सबसे पहले अपना नाम लिस्ट में चेक करना जरूरी है। इसके लिए rajsahakar.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं और Citizen Corner में जाकर 'सीएम किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति जानें' विकल्प चुनें। जरूरी जानकारी भरते ही आपको साफ पता चल जाएगा कि आपका नाम सूची में है या नहीं।

Rajasthan CM Kisan News: अगर नाम कट गया, तो करें ये काम

जो किसान इस बार पांचवीं किस्त से बाहर रह गए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपने फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो तुरंत बनवाएं। अगर e-KYC अधूरी है, तो उसे पूरा करें। वहीं, अगर एक ही परिवार में दो लोगों का नाम दर्ज है, तो गलत एंट्री को ठीक कराएं। समय रहते ये जरूरी सुधार करवा लेने पर अगली किस्तों का लाभ दोबारा मिल सकता है।

Rajasthan CM Kisan Nidhi: किस्त पाने के लिए ये 4 काम हैं जरूरी

ई-केवाईसी (e-KYC): पीएम किसान पोर्टल पर केवाईसी पूरी हो।

फार्मर आईडी: अपनी विशिष्ट किसान आईडी जरूर बनवाएं।

एक परिवार, एक लाभ: सुनिश्चित करें कि पति-पत्नी में से केवल एक ही आवेदन कर रहा हो।

डीबीटी (DBT): बैंक खाते का आधार से लिंक और एक्टिव होना अनिवार्य है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+