सीएम गहलोत की EC से की दखल की मांग , बोले- केंद्रीय एजेंसियां सिर्फ विपक्ष को बना रही निशाना
Rajasthan Assembly Elections 2023: चुनावों के बीच ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम गहलोत ने चुनाव आयोग से दखल देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय एजेंसियां सिर्फ विपक्ष को निशाना बना रही हैं, जो कि सही नहीं है। उन्होंने कहा के आजादी के बाद भारत में पहली बार ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां आदर्श आचार संहिता के दौरान केवल ऐसी कार्रवाई की है। सीएम गहलोत ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र के मूल में नहीं है। इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। गहलोत ने कहा कि भारत में ऐसा पहली बार है जब केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश की जा रही है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार (5 नवंबर) को कहा कि कांग्रेस के सदस्यों को एजेंसियों की ओर से भेजे गए नोटिस की चिंता नहीं है। लेकिन चुनावों के बीच इस तरह सिर्फ विपक्ष को निशाना बनाया जाना गलत है। सीएम ने ऐसे में चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने की मांग की। सीएम गहलोत ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र के मूल में नहीं है। इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार इसे बढ़ावा दे रही है।

सीएम ने कहा कि भारत में ऐसा पहली बार है जब केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश की जा रही है। उन्होंने ईडी के कार्रवाई पर हैरानी व्यक्त की आर कहा कि अगर केंद्रीय एजेसिंयों का सरकारें अपने राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल करने लगेंगी को स्थिति बेहद चिंताजनक होगी। ऐसे में होगा ये कि असली अपराधी तो छूट जाएंगे और देश को नुकसान होता रहेगा।
वहीं सीएम गहलोत ने कांग्रेस असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। सीएम गहलोत ने कहा कि जब भी टिकट घोषित होते हैं तो ऐसा होना सामान्य बात है। पार्टी असंतुष्ट नेताओं को मनाने की कोशिश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications