Rajasthan News: राजस्थान सीएम ने ली पुलिस अफसरों की बैठक, बोले-गैंग्स और गैंग्स्टर पर नकेल कसो
Rajasthan CM Meeting: राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। संभवतया 23 या 24 दिसंबर को राजस्थान की भाजपा सरकार में नए मंत्रियों के नामों का ऐलान हो जाएगा। इस बीच शुक्रवार को राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।
सीएमओ में हुई पुलिस अधिकारियों की बैठक में राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अफसरों को निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकता महिला सुरक्षा है। इसलिए गश्त में बढ़ोतरी और गुंडागर्दी में कमी होना सुनिश्चित करें। सरकार का ध्येय अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का फिर से बने वातावरण बनाना है।

वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर लिखा कि 'राजस्थान के हर क्षेत्र को सुरक्षित परिवेश देने हेतु डबल इंजन की भाजपा सरकार कृतसंकल्पित है। इसी क्रम में राजस्थान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में राजस्थान सीएम स्पष्ट तौर पर कहा कि पुलिस राजस्थान में अपराधियों की गैंग और गैंगस्टर को कुचलने की कार्रवाई करें। पुलिस विभाग में चौकी से लेकर मुख्यालय तक में हर स्तर पर भ्रष्टाचार ख़त्म हो और भ्रष्टाचारियों को सहयोग करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई हो।
राजस्थान मुख्यमंत्री ने अपनी पहली क्राइम बैठक समीक्षा में बढ़ते साइबर क्राइम पर भी चिंता जताई। कहा कि साइबर अपराधियों से मुक़ाबले के लिए और अधिक आधुनिक संसाधनों में वृद्धि की जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में होने वाले '58वें पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक सम्मेलन' की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दौरान राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, गृह सचिव आनंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications