Rajasthan: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहलोत के ट्वीट ज्ञान पर ली चुटकी, देखिए कैसे दी गहलोत को नसीहत

Rajasthan Cm Bhajanlal News: राजस्थान की सियासत में जुबानी बयानबाजी और नेताओं पर चुटकी लेना कोई नई बात नहीं है। आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम गहलोत के ट्विट ज्ञान पर ऐसी चुटकी ली हर कोई हैरत में पड़ गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार सोशल मीडिया के जरिए भजनलाल सरकार पर वार, पलटवार करते रहे है। लेकिन जयपुर में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल ने जुबानी जवाब दिया।

दरअसल आज बुधवार को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान मे आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण करते हुए सीएम ने कहा कि वो ट्वीट करते हैं, पहले अपने शासन के समय के ट्वीट देख लो, हमे सलाह दे रहे हो, अपने शासनकाल मे किये गए कामों को देख लेते।

rajasthan-cm-bhajan-lal-sharma-took-a-dig-at-gehlots-tweet-knowledge-see-how-he-gave-advice

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रदेश की भजन लाल सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए लगाए जा रहे हैं आरोपी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तीखा पलटवार किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वह ट्वीट- ट्वीट करते हैं। हमें सलाह देने का काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले अपने शासनकाल में किए गए कामों को देखना चाहिए।

अपने शासनकाल के ट्वीट को देखना चाहिए. उसके बाद हमें सलाह देने का काम करें, जिन्होंने 5 साल कुछ नहीं किया वह हमें सलाह दे रहे हैं, उन्होंने किसी जरूरतमंद को कोई सहायता नहीं दी, ऐसे लोगों को कुछ कहने का हक नहीं है।

इसके साथ ही सीएम भजन लाल ने विमुक्त, घुमंतु और अर्ध घुमंतु परिवारों को पट्टा वितरित करते हुए इस बात को लेकर भी आश्वस्त किया कि मोदी है तो मुमकिन है। आज पट्टा मिला है, तो कल छत भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस वाले आरोप लगाते है बिजली नही मिल रही है, लेकिन ये कर्मकांड तो उन्हीं के किये हुए है।

हम एक बार फिर दोहरा रहे हैं 2027 तक किसानों को दिन में बिजली मिलने लगेगी। अभी जो कटौती है वो कांग्रेस सरकार का खोदा हुआ गड्ढा है, जिसे हम भर रहे हैं। आपने पिछले 5 सालों में एक यूनिट बिजली पैदा नहीं की।

आपने तो उल्टा समझौता कर लिया, जो 4 रुपए की बिजली आपने उधार ली, उसके बदले हमें में 10 रुपए की बिजली लौटानी पड़ रही हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज यह लोग ट्वीट करके हमें सलाह देने का काम करते हैं. ये लोग जरा अपनी सरकार के समय के ट्वीट भी देख लीजिए कि आप क्या करते थे।

आप हमको सलाह देते है, पहले अपने समय किए गए कामो को भी ध्यान से देख लीजिए. सीएम भजनलाल शर्मा का यह बयान कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से किए गए ट्वीट से जोड़कर देखा जा रहा है।

अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले ट्वीट करके कहा था कि सरकार गांधी वाटिका को जल्द आमजन के लिए शुरू करें। आज गांधी जयंती के मौके पर सरकार ने गांधी वाटिका का संचालन शुरू कर दिया हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने पट्टा वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौजूद लाभार्थियों से बात भी की। पाली जिले के लाभार्थी हुक़्क़माराम ने बातचीत के दौरान कहा कि समाज वर्षों से इधर-उधर भटक रहा था, लेकिन आज हमें भूखंड का पट्टा मिल गया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि तैयार रहिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर तरह की सुविधा देंगे देंगे। बता दें कि राजस्थान मे रहने वाली 32 विमुक्त,घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु जाति के दर दर घूमने वाले बेघर लोग अपने स्थाई घर का सपना साकार हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+