अशोक गहलोत मास्क पहने हुए पीने लगे चरणामृत! अधूरा Video हो रहा वायरल
जयपुर, 06 सितंबर: सोशल मीडिया के मौजूदा दौर में आज कल कितनी सावधानी से रहना पड़ता है यह हर किसी को अच्छे से मालूम है। किसी भी फेमस पर्सनालिटी के साथ हुई एक चूक कब सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही हुआ है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ, जिनका अधूरा वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि सच्चाई वायरल वीडियो के काफी अलग है।

सीएम गहलोत की अधूरी वीडियो की वायरल
दरअसल, राजस्थान के मुखिया अशोक गहलोत जैसलमेर दौरे पर गए थे, जहां वो प्रसिद्ध रामदेवरा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भूलवश एक छोटी से चूक हो गई, जिसका अधूरा वीडियो मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसकी बिना सच्चाई जाने लोग जमकर कमेंट कर करने लगे।

दावा-मास्क लगाकर पीने लगे चरणामृत !
हुआ यूं कि सीएम गहलोत जब रामदेवरा मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने फेस मास्क लगाया हुआ था। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने उनके हाथ में चरणामृत दिया, जिसके बाद सीएम गहलोत ने मास्क पहने हुए ही हाथ मुंह की तरफ चरणामृत पीने के लिए बढ़ाया, हालांकि इसके बाद तुरंत उनको याद आया तो उन्होंने मास्क हटाकर पवित्र जल लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वाकये का आधा वीडियो काटकर वायरल कर दिया गया।

मास्क लगाना नहीं भूलते सीएम गहलोत
बता दें कि जब से सीएम गहलोत कोरोना से संक्रमित हुए है, उसके बाद से ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना नहीं भूलते हैं। ऐसा ही उन्होंने मंदिर में किया, लेकिन कुछ लोगों ने वीडियो की पूरी सच्चाई छिपाकर और उनके मजाक बनाने के लिए सोशल मीडिया वायरल कर दिया।

2 सितंबर का वाक्या किया वायरल
वायरल वीडियो इसी महीने 2 सितंबर का है, जब गहलोत जैसलमेर के रामदेवरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा अर्चना करने आए, उसी दौरान यह वाक्या घटा। हालांकि अब जब पूरा वीडियो सामने आ गया है तो यूजर्स को घटना की हकीकत का पता चला।












Click it and Unblock the Notifications