CM Ashok Gehlot Marriage : उसूलों के पक्के हैं सीएम गहलोत, शादी में भी नहीं मानी थी ये शर्त
पूर्ण रूप से शाकाहारी CM अशोक गहलोत कड़क चाय के शौकीन हैं, कहा जाता है कि उनके बैग में हमेशा एक बिस्कुट का पैकेट रहता है।

CM Ashok Gehlot Marriage : आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल के आखिरी बजट को पेश किया है, इस बजट के जरिए उन्होंने सभी वर्गों का ख्याल रखा है , अब इसका जनता पर क्या असर होगा, ये तो आने वाला वक्त तय करेगा लेकिन इससे पहले आज सुबह से ही सीएम अशोक गहलोत ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। अपने पचास साल के लंबे सियासी सफर में अशोक गहलोत ने बहुत सारी चुनौतियों का सामना किया है, उनके सियासी विरोधियों और सफर के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी में भी वो अपने उसूलों और बातों के पक्के हैं। उनके जीवन से जुड़ी बहुत सारी अनसुनी कहानियां हैं, जिनके बारे में लोगों को ज्यादा कुछ पता नहीं है।

सियासत के जादूगर कहे जाते हैं CM गहलोत
जी राजस्थान की खबर के मुताबिक उनकी शादी से भी जुड़ा एक रोचक किस्सा है। सीएम अशोक गहलोत को सियासत का जादूगर कहा जाता है इसके पीछे उनकी गंभीरता,तर्कशील सोच और निर्णय लेने की क्षमता तो है ही साथ ही उन्हें लोग जादूगर इसलिए भी कहते हैं क्योंकि उनके पिता बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत देश के जाने-माने जादूगर थे। उन पर अपने पिता का काफी प्रभाव है , वो भी उनकी ही तरह अपने वादों और उसूलों के पक्के थे।

उस वक्त समाज में जातिगत भेदभाव चरम पर था
बात साल 1977 की है, जब अशोक गहलोत के पिता ने उनका विवाह जोधपुर की ही रहने वालीं सुनीता से तय कर दिया था। दोनों के ही घरों पर शादी की तैयारियां हो रही थीं। उस वक्त अशोक गहलोत एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष थे, उनके मिलनसार व्यवहार की वजह से उनकी शादी में सभी वर्गों के लोग जाने के लिए तैयार थे। उनके पिता ने अपनी मोहल्ले के लोगों से कह दिया कि सभी आमंत्रित हैं, लेकिन उस वक्त समाज में जातिगत भेदभाव चरम पर था।

सबको शादी में लाने की क्या जरूरत है?
ऐसे में जब उनके ससुराल पक्ष को पता चला कि बारात में सभी वर्ग के लोग शामिल हैं तो उनमें से कुछ लोगों को ये अच्छा नहीं लगा, उन्होंने कहा कि सबको शादी में लाने की क्या जरूरत है?
'मुझे अपने फैसले पर गर्व है'
जिस पर अशोक गहलोत के पिता ने कहा कि 'ये सभी मेरा परिवार है, मैं कैसे इनके बिना आ सकता हूं, अशोक गहलोत ने भी अपने पिता की बात पर सहमति जताते हुए कहा था कि 'जहां मेरे भाई-बहन और साथी ना जा पाएं, वहां कैसे मैं जा सकता हूं।' ये बात अशोक गहलोत के होने वाले ससुर जी को बहुत अच्छी लगी और उन्होंने कहा था कि 'मुझे अपने फैसले पर गर्व है। '

शादी से दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं
इसके बाद धूम धाम से अशोक गहलोत की शादी हो गई। उन्हें और सुनीता गहलोत को शादी से दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटे का नाम वैभव गहलोत है, जो कि पेशे से वकील हैं और इस वक्त राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। तो वहीं उनकी पत्नी और सीएम गहलोत की बहू हिमांशी एक NGO 'इन्वेंटिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी'चलाती हैं, इस कपल को एक बेटी है। तो वहीं सीएम गहलोत की बेटी का नाम सोनिया है , जिनकी शादी मुंबई की एक बिजनेस फैमिली में हुई है। उनके पति का नाम गौतम अनखंड है।
Singer Sunita Gehlot चैनल
मालूम हो कि सुनीता गहलोत ने यूट्यूब पर Singer Sunita Gehlot के नाम से चैनल बना रखा है, हाल ही में उनका नया लोकगीत रिलीज हुआ है, उनके अब तक चार गाने रिलीज हो चुके हैं। यूट्यूब चैनल पर उनके 3.92K subscribers हैं।

कड़क चाय के शौकीन हैं अशोक गहलोत
पूर्ण रूप से शाकाहारी अशोक गहलोत कड़क चाय के शौकीन हैं, कहा जाता है कि उनके बैग में हमेशा एक बिस्कुट का पैकेट रहता है, जिसे वो कभी भी चाय के साथ खा लेते हैं।
गांधी परिवार से गहरा नाता
माली जाति के लोकप्रिय नेता के रूप में मशहूर गहलोत का गांधी परिवार से गहरा नाता रहा है, वो इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, और आज वो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ काम कर रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications