BJP-RSS ने 60 साल बाद गांधी को अपनाया, हत्या करने वाले भी इन्हीं की विचारधारा का था: अशोक गहलोत
जयपुर, 03 अक्टूबर: राजस्थान की राजनीति में चल रही उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और सचिन पायलट पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार पूरे पांच साल चलेगी और रिपीट भी होगी। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अगली बीर भी मैं सीएम बनूंगा और दुखी होने वाले होते रहेंगे।' यह बयान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर 2 अक्टूबर के मौके पर प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान-2021 का शुभारम्भ करते हुए दिया है।

एएनआई न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने गांधी जयंती के अवसर पर कहा कि बीजेपी-आरएसएस ने 60 साल बाद गांधी को अपनाया है। गांधी की हत्या करने वाला भी इन्हीं की विचारधारा का था। मैं मोहन भागवत, पीएम मोदी और अमित शाह से अनुरोध करना चाहता हूं कि अगर उन्होंने गांधी जी को स्वीकार किया है, तो अहिंसा, सच्चाई, धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को भी दिल से स्वीकार करना चाहिए। अगर वो ऐसा करते हैं तो हिंदुत्व और लव जिहाद जैसे कुछ मुद्दे खत्म हो जाएंगे।
बता दें, अशोक गहलोत पर विपक्ष पिछले काफी दिनों से यह आरोप लगा है कि वो कमरे में बंद रहते हैं, बाहर ही नहीं निकलते। इन आरोप का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, 'भाजपा वाले कहते हैं कि मुख्यमंत्री डेढ़ साल से घर के अंदर बैठे हैं, लेकिन अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और अन्य लोगों की कृपा से हम 34 दिन होटलों में रहे, तो बंद कैसे रहे। लेकिन हमारे विधायकों की कृपा से वह समय भी निकल गया। अब मेरे बाहर निकलने से कुछ लोगों को तकलीफ होने लगेगी।' इस दौरान गहलोत ने पायलट खेमे की ओर इशारा करते हुए यह भी कह दिया कि जिनके दर्द हो रहा है उनकी वे जाने।
गांधी जयंती के मौके पर गहलोत ने कहा, 'पंजाब के बाद राजस्थान में बदलाव होने वाला है ऐसी अफवाह भी कुछ लोग फैला रहे हैं। लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं होने वाला।' गहलोत ने कहा कि यहां ऐसी कोई सत्ता विरोधी लहन नहीं है। पहले सरकार बनी तो चुनाव में हम एक बार 56 और दूसरी बार 21 सीटों पर आ गए। कुछ न कुछ कमी रही होगी। इस दौरान गहलोत ने खुद की बीमारी की चर्चा करते हुए कहा कि मेरी एक आर्टरी में ब्लाकेज के बाद इलाज हो गया। अब मुझे कुछ नहीं होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications