Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में BJP को प्रचंड बहुमत, 115 सीटों पर जीत, कांग्रेस 69 पर सिमटी

Rajasthan Election Result 2023 BJP vs Congress: राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए आज 03 दिसंबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बहुमत से जीत गई है। भाजपा ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई।

राजस्थान में हार के बाद सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की जनता का आभार जताया है। राजस्थान ने अपने इतिहास को फिर से दोहराया है। यहां पिछले कई वर्षों से रिवाज रहा है कि यहां हर 5 साल में सत्ता परिवर्तन होता है, जो इस बार भी कायम रहा है।

Rajasthan Election Result 2023 BJP vs Congress

Rajasthan Chunav Result LIVE vote counting: BJP या कांग्रेस, राजस्थान में कौन आगे?

  • रुझान शाम 06:20 बजे तक: भाजपा 115+ सीटों पर आगे चल रही है। जिसमें से 102 सीटों पर जीत चुकी है। कांग्रेस 69+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जिसमें से 58 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।
  • रुझान शाम 06:00 बजे तक: भाजपा 115+ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 69+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य पार्टी 14 सीटों पर आगे हैं।
  • रुझान शाम 03:00 बजे तक: भाजपा 114+ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 70+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य पार्टी 14 सीटों पर आगे हैं।
  • रुझान दोपहर 02:30 बजे तक: भाजपा 110+ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 74+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य पार्टी 12 सीटों पर आगे हैं।
  • रुझान दोपहर 12:00 बजे तक: भाजपा 109+ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 73+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य पार्टी 16 सीटों पर आगे हैं।
  • रुझान सुबह 11:30 बजे तक: भाजपा 110+ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 68+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य पार्टी 16 सीटों पर आगे हैं।
  • रुझान सुबह 10:30 बजे तक: भाजपा 109+ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 74+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य पार्टी 17 सीटों पर आगे हैं।
  • रुझान सुबह 9:30 बजे तक: भाजपा 107+ सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 80+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राजस्थान में 25 नवंबर को हुए थे मतदान

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हुए थे। राज्य की एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव टल गया था और 199 सीटों पर ही वोट डाले गए थे।

चुनाव नतीजों से पहले आए लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के अनुमान जताया गया था। हालांकि कुछ एग्जिट पोल भाजपा के जीत की उम्मीद जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+