Rajasthan Chunav: सीएम गहलोत के आने से पहले गुढ़ा ने जारी किए लाल डायरी के 4 पन्ने, जानें इनमें क्या लिखा?
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचार करने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15 नवंबर को उदयपुरवाटी आएंगे। यहां से पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह शिवसेना की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
Lal Diary Rajendra singh Gudha: राजस्थान चुनाव में लाल डायरी एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उदयपुरवाटी दौरे से एक दिन पहले कांग्रेस से निष्कासित पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने लाल डायरी के चार नए पन्ने जारी किए हैं।
राजेंद्र सिंह गुढ़ा उदयपुरवाटी से विधायक हैं। कांग्रेस से निकाले जाने के कारण साल 2023 में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) से उम्मीदवार हैं। सीएम अशोक गहलोत 15 नवंबर को कांग्रेस उम्मीदवार भगवान राम सैनी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने उदयपुरवाटी आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजेंद्र गुढ़ा की ओर से जारी लाल डायरी के चार पन्नों में लिखा है कि 'फ्रेश होकर नहाधोकर खाना खाया। ऑफिस में 11:15 पर एमएलए पर पीआर मीणा आया और बोला कि मेरी जीआर खटाणा एमएलए से उसकी पत्नी के सामने खुलकर बात हो गई है। खटाणा का फॉरेस्ट डायवर्जन खान का मामला है। आप इसे एक दो दिन में सीएम से बात करके करा दो। वो 19 को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देगा। ये ऐलन कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में कर देगा। मैंने कहा कि सीएम साहब से बात करके कराता हूं।'
'फ्रेश होके नहा धोकर खाना खाया। 12 बजे से 1 बजे महाभारत देखी। पीआर मीणा विधायक आए उनको मैंने कहा कि कुंजीलाल मीणा, प्रमुख खान सचिव आपके खान मामले में निगेटिव हैं। सो मैंने कुलदीप रांका PS CM को फोन पर बता दिया तथा CM sb को SMS कर दिया। इससे पहले मैंने कुंजीलाल मीणा आईएएस, आरविंद तोमर पीसीसीएफ वाईल्ड दोनों से फोन से लंबी बात करी।
तोमर साहब का कहना था कि अगर कुंजीलाल मीणा चाहें तो खान चल सकती हैं वर्ना नहीं। दूसरा इनका सुझाव था कि हम सेंचुरी की बाउंड्री आगे खिसकाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजकर मंजूर करवा सकते हैं। इसमें समय लगेगा मगर स्थायी समाधान यही होगा। 40-50 खान मालिकों को इसका फायदा होगा! यह सुनकर पीआर मीणा बोला कि अब तो आपको सीएम से कहकर कुंजीलाल मीणा आईएएस को प्रमुख सचिव (खान) से हटाकर बेकार जगह पोस्टिंग कराओ, तभी ब्यूरोक्रेसी में मजबूत और कड़ा संदेश जाएगा। फिर मै पीआर मीणा को उनके सरकारी आवास छोड़कर रघु शर्मा जी के निवास पहुंचा।'












Click it and Unblock the Notifications