Rajasthan Chunav 2023: राजस्‍थान में BJP-कांग्रेस के वो नेता, जिनकी 5 साल में उम्र बढ़ने की बजाय घट गई!

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्‍थान चुनाव 2023 के नामांकन पत्र में सीकर के पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्‍याशी रतन जलधारी व दांतारामगढ़ से पूर्व विधायक व कांग्रेस वीरेंद्र सिंह ने अपनी उम्र कम लिखी है।

Rajasthan Chunav 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, नवलगढ़ एमएलए डॉ. राजकुमार शर्मा के खिलाफ नामांकन पत्र में तथ्‍य छुपाने के आरोप लगे रहे हैं। दोनों के नामांकन पत्र निरस्‍त करने तक की मांग हुई है। वहीं, कई प्रत्‍याशी ऐसे भी हैं जिनकी कोई शिकायत तो नहीं हुई, मगर चुनाव नामांकन पत्र में उनकी उम्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वजह है उम्र बढ़ने की बजाय घट रही है, जो संभव है।

हम बात कर रहे हैं कि सीकर जिले के दो प्रत्‍याशियों भाजपा से रतनलाल जलधारी और दांतारामगढ़ से कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह की।

Rajasthan Chunav 2023

दैनिक भास्‍कर में छपी खबर के अनुसार दांतारामगढ़ से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह की उम्र में साल 2018 से 2023 के बीच महज एक साल बढ़ी है जबकि पांच साल बढ़नी चाहिए थी।

वीरेंद्र सिंह ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में पर्चा भरते समय अपनी उम्र 54 साल बताई थी। जबकि अब राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में उम्र 59 की बजाय 55 बताई है।

उल्‍लेखनीय है कि वीरेंद्र सिंह पीसीसी के पूर्व चीफ नारायण सिंह के बेटे हैं। इनके सामने पत्‍नी व सीकर की पूर्व जिला प्रमुख रीटा चौधरी जेजेपी की टिकट से मैदान में हैं।

इधर, सीकर के पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी की उम्र में भी गड़बड़झाला सामने आया है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के नामांकन पत्र में रतनलाल जलधारी ने अपनी उम्र 72 साल बताई है जबकि साल 2018 के चुनाव में 70 साल लिखी थी। यहीं नहीं बल्कि इससे 5 पहले साल 2013 में साल 62 साल उम्र बताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+