Hanuman Beniwal: राजस्थान चुनाव में हनुमान बेनीवाल व उनकी पार्टी RLP को नहीं मिलेंगे 'अपनों' के वोट
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 में हनुमान बेनीवाल खींवसर सीट (Hanuman Beniwal Khinvsar Seat ) से अपनी ही पार्टी आरएलपी से प्रत्याशी हैं। 25 सितंबर को राजस्थान में मतदान है।
Hanuman Beniwal khinwsar: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में हर कोई उम्मीदवार चाहता है कि उसके समर्थकों के साथ-साथ परिवार के भी सारे वोट उन्हीं के पक्ष में पड़े, मगर कई ऐसे प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें न केवल परिजनों बल्कि खुद का भी वोट नहीं मिल पाएगा। ऐसे प्रत्याशियों की सूची में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का नाम भी शामिल है।
दरअसल, हनुमान बेनीवाल नागौर से सांसद होने के साथ-साथ राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में खींवसर सीट से खुद भी भाग्य आजमा रहे हैं। वो भी खुद की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से उम्मीदवार हैं।

RLP ने राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 में अपने 80 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। आरएलपी की राजधानी 'खींवसर' सीट से खुद सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। खींवसर से आरएलपी विधायक व हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
दरअसल, हनुमान बेनीवाल चुनाव भले ही खींवसर सीट से लड़ रहे हैं, मगर ये मूलरूप से नागौर विधानसभा क्षेत्र के गांव बरणगांव के रहने वाले हैं। ये नागौर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 90 की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर 795 नंबर के मतदाता हैं। भाई नारायण बेनीवाल का वोट बूथ नंबर 797 पर पड़ता है।
चौंकाने वाली बात तो ये है कि नागौर सीट पर आरएलपी ने अपना प्रत्याशी भी नहीं उतारा है। यहां पर कांग्रेस से हरेंद्र मिर्धा व भाजपा से ज्योति मिर्धा चुनाव लड़ रही हैं। अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं। ऐसे में हनुमान बेनीवाल व उनके परिजनों का वोट आरएलपी की बजाय अन्य पार्टी प्रत्याशी के खाते में जाएगा।
उल्लेखीनय है कि राजस्थान चुनाव 2018 से अस्तित्व में आई आरएलपी का यह दूसरा चुनाव है। पहली बार में आरएलपी के तीन विधायक चुने गए थे। इस बार आरएलपी को 15 से ज्यादा सीटों पर जीत की उम्मीद है। अगर भाजपा-कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला हुआ और आरएलपी को भी अच्छी सीटें मिली तो हनुमान बेनीवाल राजस्थान की नई सरकार बनाने में किंगमेकर की भूमिका में आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications