Rajasthan Chuanv: राजस्‍थान में BJP राज जाते ही इस किसान के गए 'अच्‍छे दिन', राजे के सामने खूब रोया

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने घड़साना में चुनाव रैली को सम्‍बोधित किया।

Vasundhara Raje Rajasthan Election: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया धुंआधार प्रचार कर रही हैं। रविवार को श्रीगंगानगर से अलग होकर नए बने जिले अनूपगढ़ में पूर्व सीएम राजे पहुंची तो अजीब वाक्‍या हुआ। एक किसान राजे के फूट-फूटकर रोने लगा और फिर उसने रोने की जो वजह बताई वो चौंकाने वाली थी।

दरअसल, रविवार सुबह 11 बजे बीकानेर के खाजुवाला विधानसभ क्षेत्र में जनसभा को सम्‍बोधित करने बाद वसुंधरा राजे दोपहर पौने तीन बजे अनूपगढ़ के घड़साना की जनसभा में पहुंची।

Former CM Vasundhara Raje

न्‍यूज वेबसाइट एनडीटीवी राजस्‍थान के अनुसार घड़साना जनसभा समाप्ति के बाद वसुंधरा राजे मंच से नीचे उतर रही थीं तब गांव एलएमबी का महावीर उनके पास पहुंचा और फूट-फूटकर रोने लगा। रोते-रोते उसने बताया कि उसके पास करीब एक मुरब्बा जमीन है। वसुंधरा राजे की सरकार में उसे नौ बीघा जमीन पर सिंचाई पानी मिलता था।

फिर राजस्‍थान से राजे की सरकार गई तो उस किसान के अच्‍छे दिन भी चले गए। कांग्रेस सरकार में उसे नौ की बजाय सिर्फ दो बीघा जमीन पर ही पानी दिया जाने लगा। उसने अपने हक की लड़ाई भी लड़ी। तीन बार केस किया। तीनों बार जीता।

उसके बाद वसुंधरा राजे दुबारा सीएम बनीं। राजे का राज आते ही किसान महावीर को सिंचाई के लिए पूरा पानी मिलने लगा। लेकिन कांग्रेस का राज आते ही उसका पानी फिर से बंद कर दिया गया। अब उसे ना तो उसके पास पीने के लिए पर्याप्‍त पानी मिलता है और ना सिंचाई के लिए। वह तीन किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाने को मजबूर है।

वसुंधरा राजे ने रोते हुए किसान महावीर को चुप करवया और पास में खड़े पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को बुलाकर उसकी समस्‍या का समाधान करवाने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+