राजस्थान: चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान 21 लाख की नगदी के साथ कार की जब्त

राजस्थान एफएसटी व पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना पचेरी कलां के सामने चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी के दौरान 21 लाख 80 हजार रूपए तथा कार को जब्त किया गया।

विधानसभा चुनाव 2023 के मध्य नजर आज शनिवार को एफएस टीम तृतीय दल प्रभारी डॉ. राजेन्द्रसिह एचरा व्याख्याता स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय खेतडी तथा नरेश कुमार सउनि, विधाघर एचसी, धर्मपाल कानि द्वारा थाना पचेरी कलां के सामने चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी की हुई थी।

Rajasthan

इस दौरान हरियाणा की तरफ से एक वैगनआर कार नंबर एचआर 35 आर 3543 आई जिसके चालक प्रवीण पुत्र श्रीचंद निवासी वार्ड न 03 नांगल चौधरी जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा के कब्जे से गाडी की तलाशी में कुल 21 लाख 80 हजार रूपए नगद मिलें।

जिस पर मौका पर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारीयों को बुलाया व गाडी चालक प्रवीण से इतने रूपए अपने कब्जे में रखकर परिवहन करने बाबत पुछा तो कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर उसके कब्जे से मिले 21 लाख 80 हजार रूपए को जप्त किया जाकर वैगनआर कार को एमवी एक्ट में जप्त किया गया।

संवाद सूत्र: जितेंद्र सिंह शेखावत, झुंझुनू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+