Deoli-Uniyara Result: SDM थप्पड़ कांड वाले नरेश मीना जेल की सलाखों के पीछे से जानेंगे परिणाम, कौन जीत रहा?
Deoli-Uniyara Result Rajasthan By-Poll 2024: राजस्थान उपचुनाव में 23 नवंबर को देवली उनियारा सीट के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर है। टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट मतदान वाले दिन 13 नवंबर को निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने की वजह से देवली-उनियारा सीट सुर्खियों में रही है।
टोंक-सवाई माधोपुर से कांग्रेस सांसद पूर्व आईपीएस हरीश चंद्र मीना और कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट के प्रभाव वाले इलाके देवली-उनियारा सीट पर फिलहाल कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। उपचुनाव में कौन जीतेगा? कौन हारेगा? कह पाना मुश्किल है। यह सीट हरीश चंद्र मीना के सांसद बन जाने के कारण खाली हुई थी।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Khinvsar: फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, हनुमान बेनीवाल की पत्नी खींवसर से MLA बन पाएंगीं?

यह भी पढ़ें- Naresh Meena Net Worth: एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा कर्ज में डूबे, जेल में ही जानेंगे चुनाव नतीजे?
राजस्थान में देवली-उनियारा के अलावा झुंझुनूं, दौसा, चौरासी, सलूंबर, रामगढ़, खींवसर में उपचुनाव हो रहे हैं। 13 नवंबर को देवली-उनियारा में 65.32 प्रतिशत वोट डाले गए। राजस्थान उपचुनाव में सबसे हॉट सीट देवली-उनियारा से कांग्रेस के बागी नरेश मीना ने निर्दलीय मैदान में उतरकर चुनाव को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया।
नरेश मीणा राजस्थान कांग्रेस के बागी हैं। पूर्व में नरेश मीना कांग्रेस से बगावत कर छबड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। हार का सामना कर पड़ा। अब देवली-उनियारा उपचुनाव में नरेश मीना के अलावा कांग्रेस के कस्तूरचंद मीना और बीजेपी से राजेंद्र गुर्जर मैदान में हैं।

देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र इतिहास
टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट का इतिहास यह है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस से हरीश चंद मीना, विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा से राजेंद्र गुर्जर और विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस के रामनारायण मीना ने जीत दर्ज की।
नरेश मीणा सलाखों के पीछे जानेंगे चुनाव परिणाम
देवली-उनियारा उपचुनाव में टोंक जिले के मालपुरा एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने के आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी को टोंक पुलिस ने अगले दिन 14 नवंबर को अरेस्ट करके जेल भिजवा दिया। 14 दिन की न्यायिक हिरासत के चलते नरेश मीणा 23 नवंबर को होने वाली मतगणना में अपना चुनाव परिणाम सलाखों के पीछे रहते ही जान पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications